Muzaffarpur 5 September : वरिष्ठ साहित्यकार एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ श्याम नंदन किशोर की 94वीं जयंती के अवसर पर Muzaffarpur में मझौलिया रोड स्थित होटल एमेरल्ड में एक भव्य स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा, कला एवं सामाजिक जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर पद्मश्री डॉ श्याम नंदन किशोर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को श्रद्धापूर्वक याद किया।
Muzaffarpur में पद्मश्री डॉ श्याम नंदन किशोर की 94वीं जयंती
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रमोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रो. मलय नीरव ने किया।
इस अवसर पर पद्मश्री डॉ श्याम नंदन किशोर के जीवन और साहित्यिक अवदान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को स्मरण किया गया। सभा का विशेष आकर्षण वर्ष 1973 में ब्रिटेन में बीबीसी को दिए गए उनके साक्षात्कार पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन रहा। उपस्थित साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों ने इस ऐतिहासिक साक्षात्कार को अत्यंत रुचि और भावनात्मक जुड़ाव के साथ देखा।

अपने संबोधन में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने डॉ श्याम नंदन किशोर के जीवन-दर्शन, साहित्यिक योगदान और व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्व कुलपति के रूप में उनकी उत्कृष्ट प्रशासकीय क्षमता का भी उल्लेख किया। साथ ही डॉ श्याम नंदन किशोर द्वारा रचित विभिन्न पुस्तकों और उनकी साहित्यिक विशेषताओं की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए उनके योगदान को हिंदी साहित्य और समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
BRABU : 61 शिक्षकों को Research Excellence Award I सिर्फ ज्ञान अर्जित न करें, उसका सृजन करें। शोध उत्कृष्टता हमारी पहचान और सामाजिक जिम्मेदारी हमारी आत्मा हो।”-कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय https://t.co/6Cvsw2roGy @brabu_ac_in @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/eswoPIPItX
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 5, 2026
स्मृति सभा में प्रो. भगवान लाल सहनी, साहित्यकार एवं कवि प्रो. अनामिका, युवा कवि डॉ संजय पंकज, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ पूनम सिन्हा, डॉ राजीव कुमार, अमिताभ राजन तथा डॉ सतीश कुमार सहित शहर के अनेक साहित्यकार, समाजसेवी, कलाकार एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि पद्मश्री डॉ श्याम नंदन किशोर का जीवन साहित्य, शिक्षा, संस्कृति और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी रचनाएं और विचार आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। स्मृति सभा के माध्यम से उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.