www.goltoo.in

Muzaffarpur Para Games दिव्यांग खेल-कूद प्रतियोगिता 19 जनवरी को

January 18, 2025 | by Goltoo

para-games

Muzaffarpur 18 January : पैरा गेम्स एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर, रानी लक्ष्मीबाई महिला विकास समिति एवं अरुणादित्य ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 24वीं मुजफ्फरपुर जिला स्तरीय दिव्यांग खेल-कूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजे से जिला स्कूल, मुजफ्फरपुर के खेल मैदान में होना सुनिश्चित है I

Muzaffarpur Para Games

Muzaffarpur Para Games दिव्यांग खेल-कूद प्रतियोगिता 19 जनवरी को
Muzaffarpur Para Games दिव्यांग खेल-कूद प्रतियोगिता 19 जनवरी को

इस प्रतियोगिता में अस्थि दिव्यांग, दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित, मंद बुद्धि, बौना आदि दिव्यांग के लिए अलग अलग समुह में 60 मी. दौड़,
100 मी. दौड़,
200 मी. दौड़,
400 मी. दौड़,
600 मी. दौड़,
800 मी. दौड़,
लंबी कूद,
ब्रॉड जम्प,
शॉट पट,
डिस्कस थ्रो,
पैरा बैडमिंटन,
व्हीलचेयर रग्बी,
सिटिंग वालीबॉल, आदि


विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है I अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंजीयन के समय दिव्यांगता प्रमाणपत्र की छायाप्रति एवं एक पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना है I समस्त जानकारी पैरा गेम्स एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर के सचिव कुमार आदित्य ने दी I

RELATED POSTS

View all

view all