Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 6 September : चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच तथा टीओएस के संयुक्त तत्वावधान में नया टोला स्थित थियोसोफिकल लॉज के सभागार में एक दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Muzaffarpur रैपिड शतरंज प्रतियोगिता

प्रतियोगिता का उद्घाटन मंच के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा ने पूर्व बिहार राज्य जूनियर विजेता अभिषेक सोनू के साथ शतरंज की बाजी चलकर उद्घाटित किया। मुख्य निर्णायक सौरव आनंद ने बताया कि प्रतियोगिता कुल 5 चक्रों में आयोजित हुई।

Muzaffarpur रैपिड शतरंज प्रतियोगिता
Muzaffarpur रैपिड शतरंज प्रतियोगिता

पांचवें चक्र में प्रथम बोर्ड पर अयान ने मुकुल शरण को, दूसरे बोर्ड पर सुभाष चन्द्र सिन्हा ने त्रिजल श्रीवास्तव को, तीसरे बोर्ड पर आर्या ने सानिया परवीन को, चौथे बोर्ड पर मयंक ने आकाश को, पांचवें बोर्ड पर विहान आनंद ने रणदीप को, छठे बोर्ड पर अनुराग ने विराट को, सातवें बोर्ड पर अर्जुन ने हीर को एवं आठवें बोर्ड पर आयशा ने रंजीता को हराया।

Advertisements
Muzaffarpur रैपिड शतरंज प्रतियोगिता
Muzaffarpur रैपिड शतरंज प्रतियोगिता

पांच चक्रों की समाप्ति के उपरांत सुभाष चन्द्र सिन्हा विजेता, अयान उप विजेता एवं आर्या को तीसरे स्थान की प्राप्ति हुई। पुरस्कार वितरण समारोह में अखिल बिहार शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, उभय रंजन, अभिषेक सोनू राकेश कुमार एवं संजीव कुमार ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

उक्त अवसर पर चंदेश्वर प्रसाद, कुरैशी, वीरेश, बंटी सहित खिलाड़ियों के अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।

शीर्ष 10 खिलाड़ी
प्रथम स्थान – सुभाष चंद्र सिन्हा
द्वितीय स्थान – अयान
तृतीय स्थान – आर्या
चतुर्थ स्थान – मुकुल शरण
पांचवां स्थान – त्रिजल श्रीवास्तव
छठा स्थान – मयंक
सातवां स्थान – विहान आनंद
आठवां स्थान – अर्जुन
नौवां स्थान – सानिया परवीन
दसवां स्थान – अनुराग

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.