Bihar News
Advertisements

Patna 7 September : Patna University में जीवन विज्ञान पर दो सप्ताह का रिफ्रेशर कोर्स शुरू हुआ। 20 राज्यों के 95 सहायक प्राध्यापक आधुनिक शोध व तकनीक सीखेंगे।

Patna University में रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ

यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (MMTTC), पटना विश्वविद्यालय के तत्वावधान में तथा पटना विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के सहयोग से “जीवन विज्ञान में नवीनतम प्रगति” (Recent Advances in Life Sciences) विषयक रिफ्रेशर कोर्स का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 7 से 19 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस दो सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जीवन विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम वैज्ञानिक विकास, उभरती तकनीकों, आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों एवं समकालीन शोध प्रवृत्तियों से शिक्षकों को परिचित कराना तथा उनके अकादमिक एवं अनुसंधान कौशल को समृद्ध करना है।

उद्घाटन सत्र की शुरुआत MMTTC के उप निदेशक एवं पाठ्यक्रम समन्वयक प्रो. ज्ञानेंद्र बहादुर चंद के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के तेजी से बदलते दौर में शिक्षकों का निरंतर ज्ञानवर्धन और व्यावसायिक विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शिक्षण की गुणवत्ता तथा अनुसंधान क्षमता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम बताया।

Advertisements
Patna University में  रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ
Patna University में रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ

Patna University के प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. परिमल कुमार खान ने रिफ्रेशर कोर्स के विषय एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे तीव्र वैज्ञानिक विकास को शिक्षण एवं अनुसंधान से जोड़ना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

इस अवसर पर MMTTC, पटना विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. अतुल आदित्य पांडेय ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान में नवाचार तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Patna University में  रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ
Patna University में रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ

उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता प्रो. प्रवीण कुमार वर्मा, FNASc, पूर्व निदेशक (R&D), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय तथा प्रोफेसर, कोशिका एवं आणविक जीव विज्ञान, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज, JNU, नई दिल्ली रहे। उन्होंने जीवन विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति, उभरते अनुसंधान क्षेत्र, अत्याधुनिक तकनीकी नवाचार तथा जटिल जैविक तंत्रों को समझने में इनकी भूमिका पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. नीलिमा गुप्ता, डॉ. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर; तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय तथा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की पूर्व कुलपति ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में उच्च शिक्षा में अंतर्विषयक अनुसंधान, नवाचार एवं आजीवन सीखने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने प्रतिभागियों से जीवन विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों एवं नई वैज्ञानिक उपलब्धियों से निरंतर जुड़े रहने का आह्वान किया।

डॉ. पुष्पांजलि खरे, एसोसिएट प्रोफेसर, प्राणीशास्त्र विभाग, मगध महिला महाविद्यालय, Patna University ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. गजेंद्र कुमार आजाद, सहायक प्रोफेसर, प्राणीशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।

इस रिफ्रेशर कोर्स में देश के 20 राज्यों से 95 सहायक प्राध्यापक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। विभिन्न राज्यों एवं संस्थानों से आए शिक्षकों की सहभागिता इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण शैक्षणिक मंच प्रदान कर रही है। आगामी सत्रों में जीवन विज्ञान के विभिन्न आयामों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं अकादमिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे प्रतिभागियों को आधुनिक अनुसंधान एवं तकनीकी विकास की नवीनतम जानकारी प्राप्त होगी।

इस बात की जानकारी एस एन एस कॉलेज हाजीपुर के जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष सह वेटलैंड मैन डॉ सत्येन्द्र कुमार ने दी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.