Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 July : RDS College की स्थापना दिवस पर डॉ. पूनम कुमारी द्वारा लिखित पुस्तक ‘झरोखा’ का कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने विमोचन किया। पुस्तक रामदयालु बाबू के जीवन दर्शन से लेकर कॉलेज की गौरवशाली यात्रा का वर्णन करती है।

RDS College की स्थापना दिवस पर ‘झरोखा’ पुस्तक का विमोचन

रामदयालु सिंह महाविद्यालय के 77वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक विशेष साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की लायब्रेरियन डॉ. पूनम कुमारी द्वारा लिखित पुस्तक ‘झरोखा’ का भव्य विमोचन हुआ। इस पुस्तक में रामदयालु बाबू के जीवन दर्शन, उनके विचारों की गहराई और उनके द्वारा स्थापित रामदयालु सिंह महाविद्यालय की तेजोमय ऐतिहासिक यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

RDS College की स्थापना दिवस पर 'झरोखा' पुस्तक का विमोचन

पुस्तक का विमोचन बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ‘झरोखा’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि यह एक प्रेरणास्रोत है, जो आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, सेवा और संकल्प के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगी।

Advertisements
RDS College की स्थापना दिवस पर 'झरोखा' पुस्तक का विमोचन

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अनीता सिंह, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्राचार्या प्रो. अनीता सिंह ने पुस्तक को महाविद्यालय के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का दर्पण बताया और लेखिका डॉ. पूनम कुमारी को बधाई दी।

लेखिका डॉ. पूनम कुमारी ने कहा कि यह पुस्तक लिखना उनके लिए एक भावनात्मक और बौद्धिक यात्रा रही, जो रामदयालु बाबू के व्यक्तित्व और उनके द्वारा शुरू किए गए शैक्षिक आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रयास है।

आरडीएस कॉलेज के प्रो. देवेन्द्र प्रताप तिवारी की पुस्तक भारतीय संघीय व्यवस्था: अतीत, वर्तमान एवं भविष्य का विमोचन भी कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय के द्वारा किया गयालिए एक भावनात्मक और बौद्धिक यात्रा रही, जो रामदयालु बाबू के व्यक्तित्व और उनके द्वारा शुरू किए गए शैक्षिक आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रयास है।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने रामदयालु बाबू के योगदान को रेखांकित किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.