Headlines

मुजफ्फरपुर के सबसे पॉश इलाके की हालत झुग्गी झोपडी से भी बदतर

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 5 July : एक समय में मुजफ्फरपुर के सबसे पॉश कॉलोनियों में गिनती होने वाले मदनानी गली में अब वर्षों से जलजमाव रहता है. बरसात में खासकर जबसे मिठनपुरा के मुख्य सड़क बनाए गए हैं उसके बाद से और उसके आसपास के कॉलेजों में जलजमाव रहता है. मदनानी गली की तो हालत सबसे बुरी है.

SKJ Law College

आधे गली के सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से पानी नहीं लगता है पर आधे बचे गली में दो-दो फीट पानी बरसात के मौसम में हमेशा लगा रहता है क्योंकि मुख्य सड़क बनने के बाद नालों का जुड़ाव इन मुहल्लों के नालों से नहीं होने के कारण लगातार जलजमाव होता है. चित्रों को देखेंगे तो आज स्पष्ट हो जाएगा कि जलजमाव कितना पुराना है या कितने दिन से पानी जमा है, पानी के रंग से आपको अंदाजा हो जाएगा.

SKJ Law College
SKJ Law College
Madnani Gali Mithanpura Muzaffarpur

मुख्य सड़क पर तो जलजमाव अब नहीं हो रहा है पर मोहल्लों में पानी जमा हो रहा है. 10 करोड़ की लागत से मिठनपुरा से पानी टंकी तक की सड़क बनाई गई है.पानी लगने के और भी कई कारण है. नारायणपुर अनंत तक नाले का निर्माण नहीं हुआ है. इन नालों को ब्लॉक कर रखा गया है. क्लब रोड में भी नालों के निर्माण हो रहे हैं और इनका जुड़ाव कहीं नहीं है .सही से सफाई नहीं होना भी एक बड़ा कारण है.

SKJ Law College
Madnani Gali Mithanpura Muzaffarpur

इसके साथ-साथ पॉलिथीन और थर्मोकोल से भी नाले जाम हो रहे हैं. सबसे बड़ी समस्या है बेतरतीब निर्माण और नालों का जुड़ाव नहीं होना. प्रशासनिक अधिकारी कोई न कोई बहाना कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं और मोहल्ले में रहने वाले नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं.

#Muzaffarpurnews #Muzaffarpur