Headlines

मुजफ्फरपुर में 9 जिंदा बम मिलने से इलाके में सनसनी

SKJ Law College
Advertisements

मुजफ्फरपुर बिहार :6 मुजफ्फरपुर में एक साथ 9 जिंदा बम मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी की जहां पुलिस को एक-एक कर 9 बम बरामद किया है। मौके से रामनरेश सहनी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। वहीँ जानकारी मिल रही हैं कि बम स्क्वॉयड ने सभी बमों को डिफ्यूज कर दिया है।

SKJ Law College


आपको बता दें कथैया थाना क्षेत्र के भेड़ियाही गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने रेड किया और 9 बम बरामद किया। रामनरेश सहनी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बम स्क्वॉयड ने सभी बमों को डिफ्यूज कर दिया है।आरोपी रामनेरश पहले भी जेल जा चुका है.

एसएसपी जयंत कांत ने कहा है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने गुप्त सूचना के आधार पर कथैया थानेदार राजपत कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ एक टीम बनाकर भेड़ियाही गांव में रामनरेश सहनी के घर पर छापेमारी की और बम को बरामद किया।

#muzaffarpurnews #biharnews