Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 March : मुजफ्फरपुर भाजपा के रामदयालुनगर मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “Mann Ki Baat” “मन की बात” कार्यक्रम को 71 बूथों पर आयोजित कर 100% भागीदारी का रिकॉर्ड बनाया।

“Mann Ki Baat” में बनाया रिकॉर्ड

हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का आयोजन इस बार मुजफ्फरपुर में विशेष उत्साह के साथ किया गया। भाजपा के रामदयालुनगर मंडल ने इस कार्यक्रम को अपने सभी 71 बूथों पर सफलतापूर्वक आयोजित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

मुजफ्फरपुर के रामदयालुनगर मंडल ने “Mann Ki Baat” में बनाया रिकॉर्ड, 71 बूथों पर 100% सहभागिता
मुजफ्फरपुर के रामदयालुनगर मंडल ने “Mann Ki Baat” में बनाया रिकॉर्ड, 71 बूथों पर 100% सहभागिता

मंडल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की 100 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सभी बूथों पर “मन की बात” को सुना और देखा। इस उपलब्धि को भाजपा के “सरल” ऐप पर अपलोड कर संगठनात्मक सक्रियता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन, महामंत्री अजय चंद्रवंशी, मंत्री नूनदन सिंह, अनिल ओझा, शक्तिकेंद्र प्रमुख राजीव पाराशर, सह प्रमुख अमित पिंटू, किसान मोर्चा के महामंत्री धीरज महाराज, चंदन कुमार, देवेन्द्र महतो, आईटी प्रमुख शुभेंदु सिंहा सहित कई कार्यकर्ता उन्नति शॉपी स्थित अस्थायी कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यक्रम को देखा और सुना।

गौरतलब है कि रामदयालुनगर मंडल में नगर निगम के कुल 9 वार्ड शामिल हैं, जिनमें 71 बूथ आते हैं। सभी बूथों पर इस कार्यक्रम को अलग-अलग माध्यमों—टीवी, रेडियो और मोबाइल—के जरिए सुना गया, जो संगठन की मजबूत जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को दर्शाता है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.