Muzaffarpur 7 November : Muzaffarpur के मिठनपुरा वृद्धाश्रम में MY Bharat की पहल पर युवाओं ने बुजुर्गों संग दीपावली मनाई। भोजन वितरण और शॉल भेंट कर दिया सम्मान का संदेश।
Muzaffarpur के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ युवाओं ने मनाई दीपावली, भोजन बांटकर दिया सेवा और सम्मान का संदेश
मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल के तहत आयोजित “माय भारत की युवा उमंग, दीपावली के दीपों के संग” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानी नन्नू लाल यूथ क्लब के युवाओं ने मिठनपुरा स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास, प्रेम और आत्मीयता के साथ मनाया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं ने समाज में सेवा, सहयोग, मानवीय संवेदना और बुजुर्गों के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत वृद्धाश्रम परिसर में दीप एवं मोमबत्तियां जलाकर की गई। दीपों की रोशनी और फूलझड़ियों की चमक के बीच युवाओं ने बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की । युवाओं ने उनके साथ बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उनके अनुभवों को सुना । इस दौरान वृद्धाश्रम का वातावरण उत्साह, उमंग और भावनात्मक आत्मीयता से भर उठा ।

इस अवसर पर युवाओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच भोजन का वितरण किया । साथ ही वृद्धाश्रम के आसपास रहने वाले अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच भी भोजन वितरित कर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। युवाओं ने बुजुर्गों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया । शॉल भेंट करने का यह प्रयास उनके प्रति सम्मान, कृतज्ञता और अपनत्व की भावना को प्रदर्शित करता रहा।

युवाओं ने कहा कि दीपावली का वास्तविक अर्थ केवल अपने घरों को रोशन करना और उत्सव मनाना नहीं है, बल्कि उन लोगों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश पहुंचाना है, जिन्हें स्नेह, सहयोग और अपनेपन की सबसे अधिक आवश्यकता है। समाज के बुजुर्ग हमारे अनुभव, संस्कार और जीवन मूल्यों की धरोहर हैं। उनका सम्मान करना और उनके साथ समय बिताना प्रत्येक युवा की सामाजिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक सहभागिता से जोड़ना, बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा त्योहारों के माध्यम से समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करना था। माय भारत की इस पहल के अनुरूप युवाओं ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र निर्माण केवल बड़े कार्यों से ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने और जरूरतमंदों के साथ खड़े होने से भी होता है।
एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में Muzaffarpur के एनसीसी कैडेट्स का जलवा, ग्रुप डिस्कशन और लघु नाटक में जीते स्वर्ण पदक #Muzaffarpur #ncc https://t.co/Bb5uUlFnmu https://t.co/vQ6JhgdeEq
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 6, 2026
इस अवसर पर वृद्धाश्रम के संचालक सुनील कुमार, स्वतंत्रता सेनानी नन्नू लाल यूथ क्लब के पूर्व सचिव चंदन कुमार, विनीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रिंस कुमार, क्लब के सचिव कृष्ण कुमार, आशुतोष सिंह,गीता कुमारी, मुशहरी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक धर्मेंद्र कुमार, निशांत कुमार, मो ताहीर, नाहेदा प्रवीण, अमन सिंह, अमन कुमार, अरशक, अविनाश कुमार, संजीत कुमार सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।
सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद, वंचित और बुजुर्ग लोगों के बीच पहुंचकर खुशियां साझा करते रहेंगे। इस प्रकार दीपावली स्नेह मिलन का यह आयोजन केवल एक त्योहार तक सीमित न रहकर मानवीय संवेदना, सामाजिक उत्तरदायित्व और युवा शक्ति के सकारात्मक योगदान का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
Amazon Basics Shoe Rack
Stackable, Dustproof, Foldable & Easy Assembly
Wireless Mic
3-Level Adjustable Noise Cancellation Wireless Microphone,Professional Wireless Mike for Recording, Ideal for Video Recording and Content Creators
Portable Electric Clothes Dryer
Machine with Timer,Foldable Garment Dryer for Apartment, RV, Travel & Small Spaces, Ideal for Baby Clothes and Light Garments
Affiliate Disclosure: Some links on this website may be affiliate links. We may earn a commission from eligible purchases made through these links, at no additional cost to you.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.