Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 November : LS College Muzaffarpur में 32 बिहार बटालियन NCC की रैंक सेरेमनी आयोजित। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को रैंक देकर सम्मानित किया।

LS College Muzaffarpur में NCC Rank Ceremony आयोजित, कैडेट्स को मिला नया रैंक

लंगट सिंह कॉलेज के एनसीसी इकाई में रैंक सेरेमनी का आयोजन हुआ। 32 बिहार बटालियन एनसीसी से सम्बद्ध कैडेट को रैंक प्रदान करने से पूर्व ड्रिल टेस्ट, मैप रीडिंग, जजिंग डिस्टेंस, कंपास प्रयोग विधि से संबंधित विभिन्न प्रतिस्पर्धा का आयोजन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राजीव कुमार के नेतृत्व में सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज के सहयोग से किया गया।

LS College Muzaffarpur में NCC Rank Ceremony आयोजित, कैडेट्स को मिला नया रैंक
LS College Muzaffarpur में NCC Rank Ceremony आयोजित, कैडेट्स को मिला नया रैंक

प्रतिस्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट को प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने रैंक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने रैंक प्राप्त करने वाले कैडेट को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं अनुशासन को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका का का निर्वाह कर रही है।

Advertisements

कैडेट आस्था कुमारी और राजकुमार को सार्जेंट के रैंक से सम्मानित किया गया। वहीं, रिया कुमारी, आदित्य कुमारी, आकांक्षा कुमारी, अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार को लांस कॉरपोरल का रैंक प्रदान किया गया जबकि शुभम कुमार और अपर्णा कुमारी को कॉरपोरल का रैंक दिया गया। इस अवसर पर 32 बिहार बटालियन से नायब सूबेदार नरेश कुमार, अंडर ऑफिसर फखरुद्दीन, सृष्टि, नमृता सुधीर, सार्जेंट ज्योतिलाल, कोमल प्रिया समेत शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा एनसीसी कैडेट मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.