Muzaffarpur News

Ambedkar Jayanti अंबेडकर जयंती के अवसर पर लंगट सिंह महाविद्यालय में कार्यक्रम

Advertisements

डॉ भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता और न्याय के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे-प्राचार्य प्रो. डॉ. ओम प्रकाश राय

Muzaffarpur 14 April : Ambedkar Jayanti अंबेडकर जयंती के अवसर पर लंगट सिंह महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. ओम प्रकाश राय ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता और न्याय के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। अस्पृश्यता निवारण और महिलाओं तथा वंचितों को हक दिलाने के लिए अपने समस्त बौद्धिक क्षमता एवं विवेक का सकारात्मक इस्तेमाल किया।

Ambedkar Jayanti L.S. College
Ambedkar Jayanti L.S. College प्राचार्य प्रो. डॉ. ओम प्रकाश राय
Ambedkar Jayanti
Ambedkar Jayanti L.S. College प्राचार्य प्रो. डॉ. ओम प्रकाश राय

संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी ले.डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में जिन कठिनाइयों को झेला उससे पार पाने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार उनके संघर्षों का हीं सकारात्मक परिणाम है। मौके पर उपस्थित एनसीसी कैडेट उत्सव कुमार और स्वाति प्रिया ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन साकेत कुमार ने किया।

#ambedkarjayanti #lscollege #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.