Muzaffarpur 8 October: MDDM College में नेशनल वाइल्डलाइफ वीक के तहत पोस्टर, डिबेट व क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही AI पर व्याख्यान और अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
MDDM College में नेशनल वाइल्डलाइफ वीक और AI पर कार्यक्रम, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
‘नेशनल वाइल्ड लाइफ वीक’
गुरुवार को MDDM College के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग में ‘नेशनल वाइल्ड लाइफ वीक’ (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026) के तहत चल रही प्रतियोगिताओं के क्रम में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में यूजी एवं पीजी की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए और कार्यक्रम का समापन हुआ।

6 अक्टूबर 2026 को आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सृष्टि (पीजी सेमेस्टर-2), द्वितीय स्थान एराम फातमा (यूजी सेमेस्टर-7) तथा तृतीय स्थान सना परवीन और साजिया (यूजी सेमेस्टर-1) ने प्राप्त किया।
7 अक्टूबर 2026 को आयोजित डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिखा कुमारी और गुरिया कुमारी (पीजी सेमेस्टर-2), द्वितीय स्थान सृष्टि (पीजी सेमेस्टर-2) तथा तृतीय स्थान संस्कृति (यूजी सेमेस्टर-1) ने प्राप्त किया।
वहीं, 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरिया कुमारी (पीजी सेमेस्टर-2) और साइमा फरहीन (यूजी सेमेस्टर-1), द्वितीय स्थान हिमांशी कुमारी (पीजी सेमेस्टर-2) तथा तृतीय स्थान मेहर परवीन और बिंदिया कुमारी (यूजी सेमेस्टर-1) ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अलका जायसवाल के दिशा-निर्देश में किया गया।
MDDM College में एआई पर व्याख्यान-सह-अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
गुरुवार को MDDM College के स्नातकोत्तर गणित विभाग एवं बीसीए विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर व्याख्यान-सह-अभिमुखीकरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक महत्व, इसके उपयोग और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था।

कार्यक्रम की संयोजक एवं गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. माला ने शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को एआई के विभिन्न उपयोगों एवं संभावनाओं की जानकारी दी। वहीं, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते उपयोग तथा शिक्षा के क्षेत्र में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की।
MDDM College मुजफ्फरपुर में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ। पार्थ प्रियदर्शी अध्यक्ष, पल्लवी कुमारी उपाध्यक्ष चुनी गईं। #Muzaffarpur https://t.co/9QoujpAogQ https://t.co/WQyUyfHj6O
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 8, 2026
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पीयूष पाण्डेय ने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की वर्तमान उपयोगिता, शैक्षणिक संभावनाओं और भविष्य में इसके बढ़ते महत्व से अवगत कराया। उनके संबोधन के माध्यम से विद्यार्थियों को एआई के बदलते स्वरूप और इसके व्यावहारिक उपयोग को समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, बीबीए, बीसीए सहित अन्य विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 75 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बीसीए की अनुष्का पाण्डेय ने प्रथम तथा अनुष्का वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रेरणा सुप्रिया ने किया। आयोजन को सफल बनाने में बीसीए विभाग के डॉ. शमशीर अली, प्रेरणा सुप्रिया, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, गौरव कुमार, आनंद कुमार एवं त्रिपुरारी ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में डॉ. शगुफ्ता नाज़, डॉ. अर्चना तिवारी सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.