Muzaffarpur 8 October : मुजफ्फरपुर के Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay में दान उत्सव के तहत युवा संवाद व स्लोगन प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay में दान उत्सव के तहत युवा संवाद व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay सदातपुर मुजफ्फरपुर के विवेकानंद वंदना सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में 08 अक्टूबर 2026 को दान उत्सव के अंतर्गत युवा संवाद एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत दीपप्रज्वलन एवं वंदना से की गई। दीप्रज्वलन प्राचार्य डॉ राकेश कुमार पाल, डी.एल.एड विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश चन्द्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम पदाधिकारी श्री रामजी यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम पदाधिकारी ने रखी। दान पैसे से नहीं बल्कि ज्ञान, कौशल एवं समय से संबंधित है। विद्या दान,श्रम दान और रक्त दान सबसे महत्त्वपूर्ण होता है।सभी स्वयंसेवक अगर एक किलो भी अनाज दान करेंगे तो 400 किलो अनाज जमा हो जाएंगे और ये अनाज बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच वितरण किया जा सके।

मुख्य वक्ता डी.एल.एड विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश चन्द्र ने सभी स्वयंसेवक को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आज आपने अपना बहुमूल्य समय राष्ट्रीय सेवा योजना को समर्पित किया है और अपने वस्तु, कपड़ा इत्यादि से समाज के लोगों को मदद करना चाहिए। ।
संवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आलोक कुमार , द्वितीय स्थान कोमल कुमारी , तृतीय स्थान हिमांशु रमण ने प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुरुचि ओझा,द्वितीय स्थान नेहा भारती,और तृतीय स्थान कविताकुमारी ने प्राप्त किया।सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर प्राचार्य डॉ राकेश कुमार पाल ने सम्मानित किया।

अध्यक्षीय संबोधन प्राचार्य डॉ राकेश कुमार पाल ने दान के स्वरूप पर प्रकाश डाले। दान प्राचीन समय राजा वली के समय से चलता आ रहा है।दान के इतिहास में राजा हरीशचन्द्र का नाम भी उल्लेखनीय है। ऐसे महा दानी व्यक्ति भारत वर्ष में थे। दान किसी भी रूप में किया जा सकता है। अन्न दान सबसे महत्त्वपूर्ण दान होता है।दान करने से आत्म संतुष्टि मिलती है। प्राचार्य महोदय ने सभी स्वयंसेवको से आग्रह किया कि आप सभी प्रण करे कि श्रम दान, रक्त दान, अन्न दान,नेत्र दान,शरीर दान, पुस्तक दान कर समाज को मदद करें। हमारे महाविद्यालय में पढ़ रहे जरूरत मंद प्रशिक्षु को शुल्क में छूट दी जाती है ताकि उनको पढ़ाई में मदद की जाती है।आप सभी स्वयंसेवक कर्म करते रहें फल की चिंता ना करे।

धन्यवाद ज्ञापन डी.एल.एड प्रशिक्षु प्रतिभा कुमारी क्रमांक 57 https://goltoo.in/wp/ने किया। दान उत्सव में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रहे सभी स्वयंसेवकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित की।मंच संचालन डी.एल.एड द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिका आर्या आराध्या क्रमांक 49 ने किया।
LS College लंगट सिंह कॉलेज में छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया शुरू https://t.co/rHzZD3SUUI #Muzaffarpur @LS_College @brabu_ac_in https://t.co/rs8qs2sBXB
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 8, 2026
दान उत्सव में डॉ मिन्नी कुमारी,डॉ अनामिका रानी,श्री सरोज कुमार, श्री शैलेन्द्र मिश्र, श्री संजय कुमार गुप्त,श्री मनोज कुमार, श्री सुरेन्द्र प्रताप, श्री राजन यादव, श्री अभिषेक कुमार पाल,श्री सिद्धेश्वर प्रताप पटेल और सभी गैर शैक्षणिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वन्दे मातरम् गायन से कार्यक्रम का समापन किया गया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.