LS College द्वारा रिलायंस फाउंडेशन छात्रवृत्ति 2024 पर जागरूकता सत्र
August 30, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 30 August : LS College के बीसीए विभाग द्वारा रिलायंस फाउंडेशन छात्रवृत्ति 2024 पर जानकारीपूर्ण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में छात्रों को छात्रवृत्ति की पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.
LS College रिलायंस फाउंडेशन छात्रवृत्ति

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने बताया कि मेधावी छात्रों की पढ़ाई पूरी करने में कोई आर्थिक बाधा नहीं हो ये सुनिश्चित करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. कॉलेज प्रशासन का यह प्रयास है कि छात्रों को सभी योजनाओं की ससमय पूरी जानकारी मिले ताकि उनको इन महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिल सके.

प्रो राय ने आगे कहा कि रिलायंस फाउंडेशन के अलावा बीसीए छात्रों के लिए केसी महिंद्रा स्कॉलरशिप तथा लड़कियों के लिए एआईसीटीई प्रगति स्कॉलरशिप के बारे में भी विभाग द्वारा जानकारी दी जा रही है. उन्होंने बीसीए विभाग में छात्रों को आवेदन प्रक्रिया में सहायता करने के लिए अनुवर्ती सत्र आयोजित करने का निर्देश भी दिया. प्राचार्य प्रो राय ने सभी पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए उपलब्ध स्कॉलरशिप में आवेदन करने तथा उचित परामर्श देने के लिए आईक्यूएसी के अधीन एक सेल बनाने को भी कहा.
Babu Langat Singh Memorial B.R.A. Bihar University Road Race https://t.co/vLGyCLHP2l #Muzaffarpur @brabu_ac_in @LSCollege @DineshCRai pic.twitter.com/BQxVb2eMl8
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 29, 2024
रिलायंस फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री सपन कपूर ने स्कॉलरशिप के लिए आवेदन तथा चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया, तथा प्रश्नोत्तर सत्र में स्कॉलरशिप से संबंधित छात्रों के प्रश्नों एवं शंकाओं का निराकरण भी किया. मौके पर प्रो शैलेंद्र सिन्हा, प्रो एसआर चतुर्वेदी, डॉ नवीन कुमार, डॉ शमशीर अली, डॉ रविकांत, डॉ कुँजेश कुमार, सुजीत कुमार, इस्तेखार आलम, सौरव कुमार, चिंटू कुमार आदि मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all