Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 January : SKJ Law College की NSS इकाई और सामाजिक गतिविधि सेल ने 14 जनवरी 2026 को कॉलेज परिसर, देवी मंदिर, गरीब स्थान मंदिर व रैन बसेरा में जरूरतमंदों और सफाईकर्मियों के बीच कंबल व ऊनी कपड़ों का वितरण किया।

SKJ Law College में NSS व सामाजिक गतिविधि

SKJ Law College के एन. एस. एस. इकाई और सामाजिक गतिविधि सेल द्वारा दिनांक 14 जनवरी 2026 को दिन में महाविद्यालय परिसर तथा रात में देवी मंदिर, गरीब स्थान मंदिर के बाहर बैठे असहाय गरीब लोगो के अलावा शहर के सड़क किनारे रैन वसेरा में सोये हुए जरुरत मंद लोगो के बीच कम्बल तथा नए -पुराने ऊनी कपड़ो का वितरण किया गया l

SKJ Law College में NSS व सामाजिक गतिविधि
SKJ Law College में NSS व सामाजिक गतिविधि

वितरण करने वालो में महाविद्यालय के सामाजिक सेल के संयोजक प्रो. बी. एम. दीक्षित, प्रो. पंकज कुमार, NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी, प्रो. आशीष कुमार सिंह,श्री अशोक सिंह इत्यादि थे l

Advertisements
SKJ Law College में NSS व सामाजिक गतिविधि
SKJ Law College में NSS व सामाजिक गतिविधि

इससे पहले दिन में महाविद्यालय में कार्यरत स्विपर, सफाई कर्मियों को महाविद्यालय के निदेशक जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी, प्रो. बी. एम. आज़ाद., एवं NSS के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. एस. पी. चौधरी,एकेडमिक इंचार्ज प्रो. पंकज कुमार प्रशासक प्रो. रत्नेश कुमार,नैक कॉर्डिंनेटर प्रो. आशुतोष कुमार,एफ. ओ. श्री उज्जवल कुमार,प्रधान सहायक श्री प्रेमभूषण कुमार इत्यादि के द्वारा कम्बल प्रदान किया गया l

इस कार्यक्रम के लिए सामानो को खरीदने हेतु महाविद्यालय के सभी पदाधिकारी, शिक्षकगण, कर्मचारीगण ने स्वयं कम से कम एक सौ रुपये और अधिकतम एक हजार रूपये तक दिए, जिससे सामानो की खरीदारी की गई थी l

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.