Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 10 November : Muzaffarpur के पांच क्रिकेटरों का बिहार अंडर-16 टीम में चयन हुआ है। रिशित रत्न, अयान जैकी समेत खिलाड़ी विजय मर्चेंट ट्रॉफी खेलेंगे।

Muzaffarpur के पांच क्रिकेटरों का बिहार अंडर-16 टीम में चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

बिहार क्रिकेट के लिए Muzaffarpur ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आयोजित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट विजय मर्चेंट ट्रॉफी में भाग लेने वाली बिहार अंडर-16 टीम में मुजफ्फरपुर के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में रिशित रत्न, अयान जैकी, स्वर्णमोल, मानस राज और अयान राज शामिल हैं। सभी चयनित खिलाड़ी बुधवार को फ्लाइट से गुजरात के लिए रवाना होंगे।

इस उपलब्धि की जानकारी Muzaffarpur जिला क्रिकेट संघ की सचिव रचना शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के पांच खिलाड़ियों का एक साथ बिहार की अंडर-16 टीम में चयन होना मुजफ्फरपुर क्रिकेट के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। इन खिलाड़ियों को विजय मर्चेंट ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय घरेलू टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

Advertisements
Muzaffarpur के पांच क्रिकेटरों का बिहार अंडर-16 टीम में चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम
Muzaffarpur के पांच क्रिकेटरों का बिहार अंडर-16 टीम में चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

रचना शर्मा ने खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मुजफ्फरपुर क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि एक ही आयु वर्ग में जिले के पांच खिलाड़ियों का एक साथ राज्य टीम में चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। यह जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं की मौजूदगी और उनके बेहतर भविष्य की संभावनाओं को दर्शाता है।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए बिहार क्रिकेट संघ (BCA) के प्रति आभार जताया और चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर बिहार और मुजफ्फरपुर का नाम रोशन करेंगे।

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों, पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों ने भी खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जाहिर की है। सभी ने पांचों युवा क्रिकेटरों को शुभकामनाएं देते हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.