Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 November : मोतिहारी के एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में Muzaffarpur के एनसीसी कैडेट्स ने ग्रुप डिस्कशन और लघु नाटक में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में Muzaffarpur के एनसीसी कैडेट्स का जलवा, ग्रुप डिस्कशन और लघु नाटक में जीते स्वर्ण पदक

मोतिहारी में 26 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर-II में मुजफ्फरपुर के एनसीसी कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और बिहार-झारखंड निदेशालय का नाम रोशन किया है। 25 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित इस शिविर में अंतर-निदेशालय प्रतियोगिताओं के दौरान 32 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने ग्रुप डिस्कशन और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किए।

शिविर में बिहार एवं झारखंड, पंजाब एवं हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा चंडीगढ़ निदेशालय के एनसीसी कैडेट्स, सैन्य अधिकारियों और एनसीसी पदाधिकारियों ने भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंतर्गत ग्रुप डिस्कशन में डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक कॉलेज के मोहम्मद तबरेज अंसारी और रामदयालु सिंह कॉलेज के ब्रजेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दोनों कैडेट्स ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति और संवाद कौशल से निर्णायकों को प्रभावित किया।

Advertisements
एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में Muzaffarpur के एनसीसी कैडेट्स का जलवा
एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में Muzaffarpur के एनसीसी कैडेट्स का जलवा

सांस्कृतिक प्रतियोगिता की लघु नाटक विधा में भी मुजफ्फरपुर ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि में 32 बिहार बटालियन एनसीसी के मोहम्मद तबरेज अंसारी, कुणाल कुमार, हिमांशु राज और अंकित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कैडेट्स ने अपनी रचनात्मकता, अभिनय क्षमता और सामूहिक समन्वय का उत्कृष्ट परिचय दिया।

इस उपलब्धि पर डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने विजेता कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कैडेट्स की सफलता को संस्थान के लिए गौरव का विषय बताया।

एनसीसी पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा ने इस उपलब्धि को बिहार एवं झारखंड निदेशालय के साथ-साथ मुजफ्फरपुर ग्रुप के लिए गौरवशाली और ऐतिहासिक बताया। वहीं, 32 बिहार बटालियन के सैन्य पदाधिकारियों ने भी कैडेट्स की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एनसीसी कैडेट्स की यह उपलब्धि उनके अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सांस्कृतिक प्रतिभा और टीम भावना का परिचायक है। इस सफलता से मुजफ्फरपुर के शैक्षणिक संस्थानों और एनसीसी परिवार में खुशी का माहौल है।

Amazon Basics Plastic Shoe Rack

Stackable, Dustproof, Foldable & Easy Assembly

Wireless Mic

3-Level Adjustable Noise Cancellation Wireless Microphone,Professional Wireless Mike for Recording, Ideal for Video Recording and Content Creators

Car Tyre Pressure Indicator

Car Tyre Pressure Indicator Valve Caps for Bikes & Cars Visual Air Pressure Alert 

Affiliate Disclosure: Some links on this website may be affiliate links. We may earn a commission from eligible purchases made through these links, at no additional cost to you.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.