Muzaffarpur News
Advertisements

प्रेरणा स्पोटिंग क्लब की एक और जीत


जिला क्रिकेट लीग में प्रेरणा स्पोटिंग क्लब ने क्रिकेट एकेडमी जूनियर को 67 रनों से हराया।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब ने क्रिकेट एकेडमी जूनियर को 67 रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।


आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के कप्तान अंकित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवल में 8 विकेट खोकर 241 रनों का लक्ष्य रखा जिसमें सन्नी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए वहीं दीपराज ने 48 आदित्य गौरव ने 24 और हर्षित ने 38 एवं अंकित ने 26 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।
गेंदबाजी में फराज ने दो सुमित ने एक आदित्य ने एक अमन ने दो एवं कुणाल ने एक विकेट लिया।

Advertisements


जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी जूनियर की पूरी टीम 29 ओवर में 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दानीसाल में 40 रिशु ने 24 रिजवान ने 22 धनंजय ने 35 सत्यम ने 11 एवं प्रणव ने 11 रन टीम के लिए बनाएं।


गेंदबाजी में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के तरफ से अंकित ने तीन, सनी ने दो अभिनव ने दो ,रणधीर ने एक एवं रविशंकर ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर विकाश कुमार थे वही स्कोरर प्रियेश थे।


कल का मैच: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी बनाम गायत्री क्रिकेट क्लब

#Muzaffarpur #Cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.