Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 9 November : पुणे में 20-22 नवंबर को होने वाली 9th Savate National Championship के लिए बिहार के छह जिलों के 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

9th Savate National Championship के लिए बिहार टीम घोषित, मुजफ्फरपुर समेत छह जिलों के 30 खिलाड़ियों का चयन

महाराष्ट्र के पुणे में 20 से 22 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 9th Savate National Championship के लिए बिहार की टीम का चयन कर लिया गया है। बिहार सवात् संघ के तत्वावधान में आयोजित चयन ट्रायल के माध्यम से राज्य के छह जिलों के कुल 30 खिलाड़ियों को बिहार टीम में जगह मिली है। इनमें मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी के खिलाड़ी शामिल हैं।

9th Savate National Championship के लिए बिहार टीम घोषित, मुजफ्फरपुर समेत छह जिलों के 30 खिलाड़ियों का चयन
9th Savate National Championship के लिए बिहार टीम घोषित, मुजफ्फरपुर समेत छह जिलों के 30 खिलाड़ियों का चयन

खिलाड़ियों का चयन एम.पी.एस. इंडोर स्टेडियम स्थित रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के सेंट्रल क्लब में आयोजित ट्रायल के दौरान किया गया। इस चयन प्रक्रिया में छठी बिहार राज्यस्तरीय सवात् चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई। वहीं, कुछ भार वर्गों और श्रेणियों में स्थान खाली रहने के कारण नए खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने और टीम में जगह बनाने का अवसर दिया गया।

Advertisements
9th Savate National Championship के लिए बिहार टीम घोषित, मुजफ्फरपुर समेत छह जिलों के 30 खिलाड़ियों का चयन
9th Savate National Championship के लिए बिहार टीम घोषित, मुजफ्फरपुर समेत छह जिलों के 30 खिलाड़ियों का चयन

बिहार टीम में चयनित सभी 30 खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ, बिहार के सचिव एवं भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव की ओर से जर्सी प्रायोजित की जाएगी। इससे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे बिहार का प्रतिनिधित्व एकजुट होकर कर सकेंगे।

टीम के चयन पर राज्य सवात् संघ, बिहार के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व खेल मंत्री शिवचंद्र राम, अध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष नंद कुमार तथा कोषाध्यक्ष सेंडाई शिल्पी सोनम सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

9th Savate National Championship के लिए बिहार टीम

महिला खिलाड़ी (6):

  1. अनुष्का अभिषेक
  2. शालिनी कुमारी
  3. त्विषा केजरीवाल
  4. इशिका मेहता
  5. दृष्टि कुमारी
  6. उपासना आनंद

पुरुष खिलाड़ी (24):
7. अली हसन
8. समर राज
9. सचिन कुमार
10. निखिल राज
11. कश्यप कौशिक
12. तन्मय श्रीवास्तव
13. मंजय कुमार
14. आकाश कुमार
15. आइज़ा सऊद
16. आदिल हाशमी
17. साहिल कुमार
18. लक्ष्य सिंह
19. आर्यन
20. आदित्य कुमार पासवान
21. उमंग कुमार
22. अंकित सिन्हा
23. प्रिंस राज
24. श्रेयश जायसवाल
25. सुबोध कुमार
26. रोहित कुमार प्रजापति
27. हिमांशु राज
28. निल राज कुमार
29. श्याम कुमार
30. शुभम सिंह

अब सभी चयनित खिलाड़ियों की नजर पुणे में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर है, जहां उन्हें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बिहार को पदक दिलाने की चुनौती होगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.