www.goltoo.in

मुजफ्फरपुर में रफ्तार ने ली एक और जान, धर्मवीर शुक्ला के भाई एलआईसी अधिकारी की दुर्घटना में मौत

October 7, 2022 | by Goltoo

download-6

Muzaffarpur 7 October :मुजफ्फरपुर में रफ्तार ने ली एक और जान, धर्मवीर शुक्ला के भाई एलआईसी अधिकारी की दुर्घटना में मौत. मुजफ्फरपुर के सबसे खतरनाक चौराहों में जाना जाने वाला गोबरसही चौराहे पर ५६ वर्षीय एलआईसी अधिकारी को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया.

इस हादसे में उनकी बच्ची भी गंभीर रूप से घायल है. उनकी बेटी का सर फट गया है. दोनों मोटर ट्रेनिंग सेंटर की तरफ जा रहे थे, इसी बीच गोबरसही चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मारी और एलआईसी अधिकारी 56 वर्षीय ध्रुव शुक्ला को कुचलते हुए निकल गया.

मृतक ध्रुव शुक्ला कांग्रेस के नेता और भूमिहार ब्राह्मण फ्रंट के सचिव के भाई हैं. मृतक प्रत्येक दिन की तरह अपनी बेटी को मोटर ट्रेनिंग सेंटर में छोड़ने जा रहे थे, सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार गोबरसही चौक के समीप कुचल दिया. कार चालक भागने में सफल रहा.


इस घटना से कोहराम मच गया है, परिवार में मातम छा गया है. मृतक ध्रुव शुक्ला मोतीपुर एलआईसी कार्यालय में कार्यरत थे. शहर के कई जाने-माने लोगों ने इस घटना पर दुख जताया है और परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और सांत्वना दी है. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी काफी भीड़ जमा हो गई इस घटना की जानकारी के बाद.

#Muzaffarpur #accident #news

RELATED POSTS

View all

view all