Muzaffarpur 1 October : मुजफ्फरपुर में 1 से 4 अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 शुरू। बास्केटबॉल, हैंडबॉल और कुश्ती में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
Muzaffarpur जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 शुरू, बास्केटबॉल और हैंडबॉल में स्कूलों ने दिखाया दम
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) और जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ बुधवार, 1 अक्टूबर को हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीएम कुमार प्रशांत, विशिष्ट अतिथि स्थापना उप समाहर्ता डॉ. रचना सिन्हा, कांटी आरओ वसंत कुमार और जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक करुणेश कुमार ने किया।

बास्केटबॉल में जी.डी. मदर और सेंट जेवियर का दबदबा
प्रतियोगिता के पहले दिन बास्केटबॉल के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि सेक्रेड हार्ट स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-14 बालक वर्ग में सेंट जेवियर स्कूल विजेता और सेक्रेड हार्ट स्कूल उपविजेता बना। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया और सेंट जेवियर स्कूल उपविजेता रहा।

हैंडबॉल में कांटे का मुकाबला
हैंडबॉल के अंडर-14 बालक वर्ग में शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, मुजफ्फरपुर ने DAV खबरा को 6-4 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में DAV बखरी ने शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल को 6-5 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।

कुश्ती में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते पदक

55 किलोग्राम वर्ग में जी.डी. मदर के सुज़ैब अहमद खान प्रथम, बिरला ओपन माइंड के सार्थक शर्मा द्वितीय और जी.डी. मदर के अनिकेत चंद्र तृतीय रहे। 60 किलोग्राम में ओम आनंद (दिल्ली पब्लिक स्कूल) प्रथम, श्रीराम माधवन हाई स्कूल छपरा मेघ के खिलाड़ी द्वितीय और होली मिशन के शानू राज तृतीय रहे। 65 किलोग्राम में जी.डी. मदर के आदर्श कुमार प्रथम और बिरला ओपन माइंड के रोहित कुमार द्वितीय रहे।
Muzaffarpur में बिहार स्टेट जूनियर फीडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप-2026 शुरू, 130 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा। शीर्ष खिलाड़ी राष्ट्रीय अंडर-19 चैंपियनशिप में जाएंगे। https://t.co/mbydHVztKk #Muzaffarpur #chess pic.twitter.com/uRg722gydB
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 1, 2026
अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता के अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 45 किलोग्राम वर्ग में जी.डी. मदर के प्रतीक प्रथम और यूएमएस खैरा के देवांश कश्यप द्वितीय रहे। 48 किलोग्राम में होली मिशन के कुश कुमार सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। 51 किलोग्राम में जी.डी. मदर के अनमोल कुमार विजेता बने।
71 किलोग्राम में बिरला ओपन माइंड के अभिनीत झा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 80 किलोग्राम वर्ग में बिरला ओपन माइंड के कुमार दिव्यांशु प्रथम, शेखर राज द्वितीय और होली मिशन के अभिनव भारद्वाज तृतीय रहे। 92 किलोग्राम में बिरला ओपन माइंड के लव राज प्रथम, जी.डी. मदर के निश्चल वर्मा द्वितीय और होली मिशन के आर्यन राज तृतीय रहे। 110 किलोग्राम वर्ग में होली मिशन के सत्यम कुमार प्रथम और अंश राज द्वितीय स्थान पर रहे।

चार दिवसीय मुजफ्फरपुर जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के आगामी दिनों में अन्य खेलों के मुकाबले और परिणाम सामने आएंगे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.