Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 June : Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ की ऑनलाइन बैठक में सभी जिलों में जिला इकाइयों के गठन, संगठन विस्तार, सेमिनार-वर्कशॉप आयोजन और 65 वर्ष तक सेवा समायोजन की मांग को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में अतिथि शिक्षकों की नौकरी सुरक्षा, वेतन विसंगति और स्थायीकरण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ का विस्तार

सांगठनिक मजबूती को लेकर Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ की ऑनलाइन बैठक हुई।
*आम सहमति से सभी जिलों में अतिथि प्राध्यापक संघ की जिला इकाई का गठन किया गया।
*हर जिला के चयनित जिला संयोजक अपने-अपने जिले के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में कार्यरत अतिथि प्राध्यापकों से संवाद कर बैठक आयोजित करेंगे।
*संगठन के बैनर तले सेमिनार एवं वर्कशॉप की गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बल मिल सके।
*बैठक हर महीने की जाएगी।

Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ का विस्तार
Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ का विस्तार
     ऑनलाइन बैठक में सीतामढ़ी जिले के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों के अतिथि प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। 

सीतामढ़ी जिला इकाई के संयोजक प्रो वरुण कुमार ठाकुर ने ऑनलाइन बैठक में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को हर जिले में मजबूत करना हमारा उद्देश्य है। संगठन के माध्यम से ही शिक्षकों के अधिकार की रक्षा, शैक्षणिक सुधारो को बढ़ावा देने के साथ-साथ 65 वर्ष तक सेवा समायोजन की लड़ाई को लड़ा जा सकता है।

Advertisements
Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ का विस्तार
Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ का विस्तार

संघ के संयोजक डॉ सर्वेश्वर कुमार सिंह ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को मुख्य रूप से नौकरी की अनिश्चितता, वेतन संबंधी विसंगतियां, स्थाईकरण का संकट जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में संघ मजबूत और सक्रिय रहेगा तो विश्वविद्यालय से लेकर सरकार के स्तर तक हम अपनी मांगों के समर्थन में मजबूत पहल कर सकेंगे।

बैठक में अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर, डॉ नितेश कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ संजय कुमार यादव, डॉ मंदीप कुमार, डॉ एकता, डॉ जयपाल, डॉ तुलसी कुमारी, डॉ चंचल पांडेय समेत कई शिक्षक मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.