Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 June : रामदयालु सिंह महाविद्यालय (आरडीएस कॉलेज), मुजफ्फरपुर के वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. कृतिका वर्मा की नई पुस्तक ‘Consumer Behaviour‘ प्रकाशित हुई है। यह पुस्तक यूजी पांचवें सेमेस्टर के वाणिज्य छात्रों के लिए उपभोक्ता व्यवहार विषय की समझ को सरल और व्यावहारिक बनाने में सहायक होगी।

डॉ. कृतिका वर्मा की पुस्तक ‘Consumer Behaviour’ प्रकाशित

रामदयालु सिंह महाविद्यालय (आरडीएस कॉलेज), मुजफ्फरपुर के वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. कृतिका वर्मा की नई पुस्तक ‘Consumer Behaviour’ प्रकाशित हो गई है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई दी है।

डॉ. कृतिका वर्मा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुस्तक विशेष रूप से वाणिज्य संकाय के स्नातक (यूजी) पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। पुस्तक का उद्देश्य उपभोक्ता व्यवहार (Consumer Behaviour) के विषय में विद्यार्थियों की समझ को और अधिक सरल, व्यावहारिक तथा ज्ञानवर्धक बनाना है।

Advertisements
डॉ. कृतिका वर्मा की पुस्तक ‘Consumer Behaviour’ प्रकाशित
डॉ. कृतिका वर्मा की पुस्तक ‘Consumer Behaviour’ प्रकाशित

उन्होंने बताया कि पुस्तक ‘Consumer Behaviour’ के प्रकाशन में उन्हें अपने सहकर्मियों, विद्यार्थियों, मित्रों एवं परिवार का निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन मिला, जिसके लिए वे सभी की आभारी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगी।

डॉ. वर्मा ने सभी पाठकों से पुस्तक के संबंध में सुझाव और प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया है, ताकि भविष्य में भी शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके। पुस्तक का प्रकाशन वाणिज्य शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

पुस्तक के प्रकाशन पर रामदयालु सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने सहायक प्राध्यापिका डॉ. कृतिका वर्मा को बधाई देते हुए इसे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक वाणिज्य विषय के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

वहीं वाणिज्य विभाग के प्रो. नेयाज अहमद, प्रो. प्रियंका दीक्षित, प्रो. आरती मित्रा सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने कृतिका वर्मा को पुस्तक के सफल प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री साबित होगी और वाणिज्य शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी योगदान देगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.