4th RJK Open National Archery Championship 2026 : हरिद्वार में मुजफ्फरपुर की वामिका और आराध्या ने जीते गोल्ड मेडल
June 26, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 26 June : हरिद्वार के एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आयोजित 4th RJK Open National Archery Championship 2026 में मुजफ्फरपुर के प्रभात तारा स्कूल की छात्राओं वामिका शानवी और आराध्या शर्मा ने दो स्वर्ण पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय आर्चरी कोच निखिल पुष्पेश के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की।
4th RJK Open National Archery Championship 2026
जिले के लिए गर्व की बात है कि प्रभात तारा स्कूल की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित एसएमजेएन पीजी कॉलेज में 16 से 21 जून 2026 तक आयोजित 4th RJK Open National Archery Championship में मुजफ्फरपुर की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
आरजेके फाउंडेशन के संरक्षण में आयोजित इस छह दिवसीय तीरंदाजी महाकुंभ में देश के 27 राज्यों से 700 से अधिक तीरंदाजों ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में वामिका शानवी ने अंडर-10 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की। वामिका प्रभात तारा स्कूल की कक्षा-1 की छात्रा हैं। वहीं विद्यालय की कक्षा-6 की छात्रा आराध्या शर्मा ने अंडर-13 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
दोनों खिलाड़ियों की सफलता के पीछे राष्ट्रीय स्तर के आर्चरी कोच निखिल पुष्पेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। निखिल पुष्पेश एनआईएस पटियाला से प्रमाणित राष्ट्रीय आर्चरी कोच हैं। वे प्रभात तारा स्कूल परिसर में संचालित आदित्य आर्चरी अकादमी के माध्यम से स्कूल समय के बाद प्रतिदिन लगभग ढाई घंटे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं।
निखिल पुष्पेश ने बताया कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और खिलाड़ियों की मेहनत का ही परिणाम है कि इतनी कम उम्र में दोनों छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यदि इसी समर्पण के साथ खिलाड़ी आगे बढ़ते रहे तो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
Muzaffarpur में 28 जून को होगी रुक्मिणी देवी तैराकी प्रतियोगिता, कई जिलों के तैराक लेंगे भाग https://t.co/jz6Xsez1rz #muzaffarpur #swimming pic.twitter.com/5273iBEgNk
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 26, 2026
इस उपलब्धि पर प्रभात तारा स्कूल की प्राचार्या सिस्टर अमूल्या सहित विद्यालय के शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इसे न केवल स्कूल बल्कि पूरे मुजफ्फरपुर के लिए गौरव का क्षण बताया।
वामिका शानवी और आराध्या शर्मा की यह उपलब्धि जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, नियमित प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all