www.goltoo.in

SKJ Law College Muzaffarpur में NSS द्वारा नशा मुक्ति अभियान, जागरूकता रैली और शपथ कार्यक्रम आयोजित

May 15, 2026 | by Goltoo

sjh1

Muzaffarpur 15 May : SKJ Law College, Muzaffarpur में एनएसएस इकाई द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम, जागरूकता रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

SKJ Law College, Muzaffarpur में NSS द्वारा नशा मुक्ति अभियान

आज दिनांक 15-05-2026 को एस. के. जे. लॉ कॉलेज मुज में महाविद्यालय के एन. एस. एस.इकाई द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

SKJ Law College Muzaffarpur में NSS द्वारा नशा मुक्ति अभियान
SKJ Law College Muzaffarpur में NSS द्वारा नशा मुक्ति अभियान

10 बजे दिन में महाविद्यालय के सभागार भवन में महाविद्यालय के निदेशक जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी तथा एन. एस. एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी के नेतृत्व में उपस्थित शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा छात्र -छात्राओं को नशा मुक्ति के शपथ दिलाई गई, साथ ही नशा मुक्ति के लिए अपने आसपास के क्षेत्रो में लोगो के बीच जागरूक करने का भी शपथ दिलाई गई l

SKJ Law College Muzaffarpur में NSS द्वारा नशा मुक्ति अभियान
SKJ Law College Muzaffarpur में NSS द्वारा नशा मुक्ति अभियान

इसके पश्चात् नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता बढ़ाने के उदेश्य से, महाविद्यालय परिसर से नशा मुक्त जागरूकता रैली का आयोजन हुआ l इस रैलीका उद्घाटन, महाविद्यालय के निदेशक जयंत कुमार एवं प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी ने झंडा दिखाकर किया l

SKJ Law College Muzaffarpur में NSS द्वारा नशा मुक्ति अभियान
SKJ Law College Muzaffarpur में NSS द्वारा नशा मुक्ति अभियान

इस रैली का नेतृत्व एन. एस. एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरीएवं एकेडमिक इंचार्ज डॉ. पंकज कुमार के द्वारा किया गया l इस रैली में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, एन. एस. एस. वालंटियर्सछात्र – छात्राएं उपस्थित रहे, जिसमें प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार, प्रो. आशुतोष कुमार, प्रो. आर. ए. सहाय, डॉ. रवि रंजन राय, डॉ. अर्चना अनुपम, डॉ. मधु कुमारी, श्री उज्जवल कुमार एवं बिट्टू कुमार इत्यादि का योगदान उल्लेखनीय रहा l

SKJ Law College Muzaffarpur में NSS द्वारा नशा मुक्ति अभियान
SKJ Law College Muzaffarpur में NSS द्वारा नशा मुक्ति अभियान

यह रैली महाविद्यालय परिसर से आरम्भ होकर कलमबाग रोड , अघोरिया बाजार होते हुए वापस कॉलेज में आकर,एक संगोष्ठी के रूप में परिवर्तित हो गया l रास्ते में उपस्थित एन. एस. एस. वालंटियर्स ने नशा मुक्त हेतु भिन्न भिन्न स्लोगन बोलते हुए लोगो में जागरूकता फैलाने का कार्यक्रम चलाये l

यह रैली वापस महाविद्यालय आकर एक संगोष्ठी में परिवर्तन हो गया l जिसमे महाविद्यालय के निदेशक जाया कुमार और प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी ने रैली में सम्मिलित सदस्यो को सम्बोधित करते हुए नशा मुक्ति हेतु सरकार के द्वारा उठाये गए कदम का विस्तृत चर्चा किये l संगोष्ठी का संचालन डॉ. एस. पी. चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पंकज कुमार ने किया l

RELATED POSTS

View all

view all