Bihar News
Advertisements

Dumra/ Sitamarhi 29 September : Sitamarhi के RSS Science College में NEP 2020 पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। पाठ्यक्रम, कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा और मूल्यांकन पर चर्चा हुई।

RSS Science College में NEP 2020 पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने लिया भाग

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को राम सकल सिंह साइंस कॉलेज में उर्दू विभाग ने एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर डॉक्टर नीलिमा झा ने की। संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था को अधिक समावेशी, बहु-विषयक, कौशल-आधारित एवं रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्मुखीकरण सत्र के दौरान प्राध्यापक डॉ मो असगर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं, जैसे पाठ्यक्रम संरचना, बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा तथा मूल्यांकन प्रणाली में सुधार से संबंधित विषयों पर विस्तार से छात्रों को जानकारी प्रदान की।

Advertisements
RSS Science College में NEP 2020 पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने लिया भाग
RSS Science College में NEP 2020 पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने लिया भाग

उन्होंने कार्यक्रम की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल अवधारणाओं से परिचित कराने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

उजमा, मंतशा, सबरिन, तहरिन,शहजादी, रोजी, लबमा, शाजिया, महजबीं, राबिया, तोहफा,नरगिस सहित दर्जनों छात्र छात्राओं ने उन्मुखीकरण कार्यक्रम को सफल बनाया। शिक्षक डॉ संजय कुमार, डॉ अरुण प्रसाद अमन , डॉ अरविंद कुमार, डॉ अरुण कुमार पंडित, डॉ रेखा सर्राफ उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मौजूद थे।


Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.