Patna 29 September: बिहार MLC Election 2026 के लिए BJP ने चार उम्मीदवार घोषित किए। पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, कोसी से डॉ. एनके यादव समेत चार नाम तय।
बिहार MLC Election 2026: BJP ने चार सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, पटना से नवल किशोर यादव,तिरहुत से एनपी सिंह
बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होने वाले MLC Election 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने हिस्से की चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक से नरेंद्र प्रसाद सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बिहार में इन आठ विधान परिषद सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है।
भाजपा के हिस्से में चार सीटें
बिहार MLC चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर सीटों का बंटवारा चार-चार सीटों के आधार पर हुआ है। भाजपा ने अपने हिस्से की चार सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं, जबकि जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने पटना स्नातक, तिरहुत स्नातक, सारण शिक्षक और दरभंगा शिक्षक सीटों पर उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिए थे।
भाजपा की सूची में नवल किशोर यादव और डॉ. एनके यादव को संबंधित सीटों पर फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

बिहार की आठ सीटों पर होगा चुनाव
इस बार बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होना है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी शामिल हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीटें हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी।
नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
Muzaffarpur में शिक्षक संवाद, प्रो. संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को सदन तक पहुंचाने का दिया भरोसा https://t.co/2xPDU6n6KQ #mlc #Muzaffarpur pic.twitter.com/dx30Uac7Uc
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 29, 2026
विभिन्न दलों ने उतारे प्रत्याशी
बिहार MLC Election 2026 को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। JDU ने चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। वहीं RJD ने अब तक छह सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। जन सुराज ने भी सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों का चुनाव सामान्य विधानसभा चुनाव से अलग प्रक्रिया के तहत होता है। इन सीटों पर संबंधित पात्र मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के साथ-साथ उम्मीदवारों की स्थानीय संगठनात्मक गतिविधियां और मतदाता संपर्क अभियान भी चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.