GoltooNews

RDS College में विश्व मलेरिया दिवस पर लेक्चर व पोस्टर प्रेजेंटेशन, जागरूकता पर दिया गया जोर

April 28, 2026 | by Goltoo

rds2 (1)

Muzaffarpur 28 April : RDS College, मुजफ्फरपुर के जंतु विज्ञान विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मलेरिया दिवस पर सेमिनार आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने सतर्कता, बचाव और समय पर इलाज को मलेरिया से निपटने की कुंजी बताया। पोस्टर प्रतियोगिता में खुशबू कुमारी, प्रियांशु कुमार और रश्मि भारती रहे विजेता।

RDS College में विश्व मलेरिया दिवस पर लेक्चर व पोस्टर प्रेजेंटेशन

RDS College के जंतु विज्ञान विभाग एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में “विश्व मलेरिया दिवस” के अवसर पर लेक्चर एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन सेमिनार सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि सतर्कता, समय पर इलाज और बचाव ही मलेरिया जैसी बीमारी से मुक्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि 2024 में दुनिया भर में करीब 282 मिलियन मलेरिया के मामले और 6.1 लाख मौतें दर्ज की गई है, जिससे यह स्पष्ट है कि यह बीमारी अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

RDS College में विश्व मलेरिया दिवस पर लेक्चर व पोस्टर प्रेजेंटेशन
RDS College में विश्व मलेरिया दिवस पर लेक्चर व पोस्टर प्रेजेंटेशन

पुरस्कृत किए गए छात्र-छात्राएं:
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मलेरिया बीमारी से उन्मूलन को केंद्र में रखकर पोस्टर प्रेजेंटेशन भी किया। पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशबू कुमारी, द्वितीय स्थान प्रियांशु कुमार और तृतीय स्थान रश्मि भारती ने प्राप्त किया। इन्हें प्राचार्य ने मेडल देकर सम्मानित किया।

RDS College
RDS College

स्वर्णिका राज और अंचल कुमारी ने अपने वक्तव्य के माध्यम से मलेरिया से बचाव के तरीकों पर प्रकाश डाला।
विषय प्रवेश कराते हुए जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ आशुतोष मिश्रा ने कहा कि विश्व मलेरिया दिवस 2026 का थीम है : अब मलेरिया खत्म करने का समय है और इसके लिए तुरंत कदम उठाने होंगे। आगे उन्होंने बताया कि मलेरिया का मुख्य रोगजनक प्लाज्मोडियम नामक एक कोशिकीय प्रोटोजोवा परजीवी है। यह परजीवी यकृत और लाल रक्त कोशिका को संक्रमित करता है। यह बीमारी अभी भी पूरे विश्व में बड़ी चुनौती बनी हुई। सही निवेश, जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी से मलेरिया को खत्म किया जा सकता है।

वक्ता के रूप में डॉ नीलिमा झा, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ संजय कुमार सुमन एवं डॉ एम एन रजवी ने मलेरिया से बचाव के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ रजनीकांत पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीरज कुमार मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में डॉ भगवान कुमार, डॉ आशीष कांता, डॉ सुमन लता, डॉ आयशा जमाल, डॉ श्रुति मिश्रा, डॉ कृतिका वर्मा, डॉ नेयाज अहमद, डॉ अंजनी शुक्ला, डॉ पंकज तिवारी, डॉ ललित किशोर, डॉ विकास कुमार, डॉ प्रबाल चटर्जी, श्रीमती डेजी कुमारी समेत सभी विभागों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

RELATED POSTS

View all

view all