Bihar News
Advertisements

पटना में फुलवारी शरीफ पीएफआई के सदस्यों ने मजरुल समेत 26 का नाम एनआईए को बताया था.

Patna 8 September: मुजफ्फरपुर में भी एनआईए की टीम ने सकरा थाना के गौरिहार में छापा मारा. गौरिहार के मजहरूल इस्लाम के आतंकी कनेक्शन मैं नाम आने के बाद एनआईए की टीम ने आज गौरीहार में भी छापामारी की. बदरुल इस्लाम का पीएफआई से नाम जुड़ा है. पटना में फुलवारी शरीफ पीएफआई के सदस्यों ने मजरुल समेत 26 का नाम एनआईए को बताया था. मजरूल के घर पर उसकी मां और भाभी मौजूद थी. भाभी के पास बुक को लेकर एनआईए की टीम वापस हुई. एनआईए की टीम के साथ लोकल सकरा थाने की पुलिस भी थी. एनआईए की टीम ने किसी से बात नहीं की और कोई जानकारी देने में असमर्थ बताया. एनआईए और पुलिस की टीम को देखकर भीड़ जमा हो गई जिसके बाद भीड़ को वहां से हटाया गया.

मुजफ्फरपुर के अलावा कटिहार अररिया में भी एनआईए की टीम ने छापेमारी की. हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत के मुज़फ्फर गांव में महबूब नदवी के आवास पर छापामारी की गई. महबूब नदवी का न भी पीएफआई से जुड़ा है और इसके अलावा बरारी के कालिकापुर और हसनगंज में भी छापेमारी हुई है.अररिया के जोकीहाट मैं इंजीनियर एहसान परवेज के घर छापेमारी हुई. एनआईए की टीम ने किसी भी मीडिया कर्मी को कोई जानकारी नहीं दी और अंदर आने से भी मना कर दिया था. कहीं भी छापेमारी के दौरान सभी ठिकानों पर छापेमारी में ग्रहण छानबीन की गई और तलाशी ली गई.

nia bihar
NIA Bihar symbolic image


एनआईए की टीम ने मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र मरिपुर के एक कोचिंग संचालक के घर पर भी छापेमारी की कोचिंग संचालक का नाम मोहम्मद इकरामुद्दीन है. घर पर एक लैपटॉप और कुछ कागजात बरामद किए हैं जिन्हें लेकर एनआईए की टीम चली गई. इकरामुद्दीन के परिवार वालों ने बताया कि इकरामुद्दीन कोचिंग में बच्चों को पढ़ाते हैं और कुछ कागजात और लैपटॉप लेकर गए हैं .

Advertisements

#nia #pfi #terrorism #biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.