Muzaffarpur 29 September: Muzaffarpur के तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में 33 युवा आपदा मित्रों ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 33 यूनिट रक्तदान किया।
Muzaffarpur के तिरहुत कॉलेज में 33 युवा आपदा मित्रों ने किया रक्तदान
होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केन्द्र तथा श्री कृष्ण मेडिकल अस्पताल Muzaffarpur के संयुक्त तत्वावधान को 33 युवा आपदा मित्र स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान:-
तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, झपहां, Muzaffarpur की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चल रहे युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागियों एवं NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 33 यूनिट रक्तदान किया।
बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में आयोजित युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर में आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, CPR, अग्नि सुरक्षा एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के साथ-साथ मानवीय सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रशिक्षणार्थियों का रक्तदान यह संदेश देता है कि आपदा के समय लोगों की मदद करने के साथ-साथ सामान्य परिस्थितियों में भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना एक प्रशिक्षित युवा का महत्वपूर्ण दायित्व है।

कार्यक्रम का समन्वय प्रो. रंजन कुमार, NSS कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम समन्वयक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रो. रंजन कुमार ने कहा कि, “आपदा मित्र केवल आपदा के समय लोगों की सहायता करने वाला प्रशिक्षित युवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक भी है। रक्तदान जैसे कार्यों के माध्यम से युवा अपने प्रशिक्षण को सेवा की वास्तविक भावना से जोड़ सकते हैं। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।”

उन्होंने कहा कि NSS और युवा आपदा मित्र जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। रक्तदान शिविर में प्रशिक्षणार्थियों की भागीदारी इसी उद्देश्य की सार्थक अभिव्यक्ति है।

रक्तदान शिविर में SKMCH, मुजफ्फरपुर की मेडिकल टीम तथा मुजफ्फरपुर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (Tata Memorial Centre) डॉ संजय कुमार (SMO) Blood Bank, श्री राकेश पाण्डेय (मेडिकल सोशल सर्विसेज ऑफिसर), श्री आशीष कुमार (मेडिकल सोशल सर्विसेज ऑफिसर)
सुश्री अनुपमा कुमारी(काउंसलर)
सुश्री नीतू राय (प्रयोगशाला प्रवैधिक) श्री रंजीत कुमार (प्रयोगशाला प्रवैधिक) श्री अशोक प्रयोगशाला प्रवैधिक) जुड़े प्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त हुआ। चिकित्सकीय टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह कर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

महाविद्यालय के शासी निकाय सदस्य व सं.सचिव श्री मनीष कुमार ने रक्तदान कर रक्त वीरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं की ऐसी पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने NSS एवं युवा आपदा मित्र प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किए गए रक्तदान की सराहना की तथा साथ में प्राचार्य डॉ. शक्तिवान सिंह ने भी रक्त दान किया।
Muzaffarpur में रक्तदान व कैंसर जागरूकता अभियान, युवा आपदा मित्रों को विशेषज्ञों ने दिए बचाव के टिप्स https://t.co/0vbpwWZOtD #Muzaffarpur pic.twitter.com/Hoh20HMfUU
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 27, 2026
कार्यक्रम में शिक्षकगण, NSS स्वयंसेवक, युवा आपदा मित्र प्रशिक्षणार्थी तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.