Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 March : बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई RC College Sakra आरसी कॉलेज सकरा के सात अतिथि प्राध्यापकों को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।

RC College Sakra राष्ट्रीय सम्मान

यह सम्मान अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान, नई दिल्ली द्वारा कॉलेज के शिक्षकों को शिक्षण, समाज, साहित्य सृजन, कला संस्कृति संवर्धन संबंधी राष्ट्र नव निर्माण कार्यों में अहम भूमिका निभाने के उपलक्ष्य में दिया गया है।

RC College Sakra
RC College Sakra राष्ट्रीय सम्मान

अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में श्री नागरी नाटक मंडली वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के आरसी कॉलेज सकरा में कार्यरत सात अतिथि प्राध्यापकों को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।

Advertisements

सम्मानित होने वालों में डॉ कायनात तबस्सुम, डॉ मंजरी एवं डॉ प्रियंका कुमारी को सावित्रीबाई फुले शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजा गया है। वहीं डॉ शांतनु सौरभ एवं डॉ पंकज कुमार लाभ को सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्मान, एवं डॉ अरित्रा सुमन को अभिनव शिक्षण सम्मान से नवाजा गया है। स्थाई शिक्षकों में डॉ संतोष कुमार एवं डॉ बलराम कुमार को सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा रत्न एवं विद्या भारती शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजा गया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि एक साथ इतने शिक्षकों को सम्मान मिलना कॉलेज के लिए गौरव की बात है। कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं में हर्ष की लहर है। कॉलेज परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

अतिथि प्राध्यापक संघ ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि आरसी कॉलेज सकरा के अतिथि प्राध्यापकों ने अपने मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
संघ के डॉ ललित किशोर, डॉ राघव मणि, डॉ नितेश कुमार, डॉ सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार आदि ने सभी सम्मानित अतिथि प्राध्यापक को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.