Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 28 September : Muzaffarpur में शिक्षक संवाद के दौरान वेतन, पेंशन, सेवा सुरक्षा और अतिथि प्राध्यापकों के सेवा समायोजन समेत कई मुद्दे उठे।

Muzaffarpur में शिक्षक संवाद: वेतन, पेंशन और सेवा सुरक्षा के मुद्दों पर प्रो. संजय कुमार सिंह ने दिया भरोसा

एमडीएम कॉलेज, एलएस कॉलेज, आरबीबीएम कॉलेज, एलएन मिश्रा कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हुआ शिक्षण संवाद

शिक्षकों ने वेतन, पेंशन, सेवा सुरक्षा, अतिथि प्राध्यापकों के सेवा समायोजन समेत कई मुद्दों पर पूछे सवाल

Advertisements

शिक्षकों की समस्याओं, अधिकारों और उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रो. संजय कुमार सिंह की ओर से विभिन्न शिक्षण संस्थानों में लगातार शिक्षण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में एमडीएम कॉलेज, एलएस कॉलेज, आरबीबीएम कॉलेज, एलएन मिश्रा मैनेजमेंट कॉलेज तथा स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान एवं दर्शनशास्त्र विभाग में शिक्षकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने खुलकर अपने अधिकारों, समस्याओं और लंबित मांगों को एमएलसी के समक्ष रखा।

शिक्षकों ने कहा कि उच्च शिक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा, वेतन एवं पेंशन से जुड़े विषयों का समयबद्ध समाधान आवश्यक है। वहीं अतिथि प्राध्यापकों ने अपनी दीर्घकालिक सेवा, सेवा सुरक्षा एवं सेवा समायोजन से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया। शिक्षकों ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर लंबित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सदन में प्रभावी आवाज उठाने की अपेक्षा भी व्यक्त की।

Muzaffarpur  में शिक्षक संवाद: वेतन, पेंशन और सेवा सुरक्षा के मुद्दों पर प्रो. संजय कुमार सिंह ने दिया भरोसा
Muzaffarpur में शिक्षक संवाद: वेतन, पेंशन और सेवा सुरक्षा के मुद्दों पर प्रो. संजय कुमार सिंह ने दिया भरोसा

संवाद के दौरान प्रो. संजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को केवल सुनना ही नहीं, बल्कि उन्हें उचित मंच तक पहुंचाना भी जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। सड़क से सदन तक शिक्षकों के सवालों को मजबूती से उठाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की ओर से उठाए गए प्रत्येक महत्वपूर्ण विषय को संबंधित स्तर पर रखने तथा उसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

Muzaffarpur  में शिक्षक संवाद: वेतन, पेंशन और सेवा सुरक्षा के मुद्दों पर प्रो. संजय कुमार सिंह ने दिया भरोसा
Muzaffarpur में शिक्षक संवाद: वेतन, पेंशन और सेवा सुरक्षा के मुद्दों पर प्रो. संजय कुमार सिंह ने दिया भरोसा

उन्होंने कहा कि शिक्षक उच्च शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला हैं। इसलिए उनके अधिकारों, सम्मान और सेवा से जुड़े विषयों का समाधान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के बीच नियमित संवाद से समस्याओं की वास्तविक स्थिति सामने आती है और उनके समाधान की दिशा भी स्पष्ट होती है।

शिक्षक संवाद के दौरान शिक्षकों ने प्रश्नों के माध्यम से अपनी समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा। कई शिक्षकों ने विश्वविद्यालय स्तर की समस्याओं, सेवा संबंधी विषयों तथा महाविद्यालयों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। संवाद का उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उन्हें संबंधित मंचों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को मजबूत करना बताया गया।

कार्यक्रम में बूटा महासचिव डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, बूटा अध्यक्ष डॉ. जयकांत जय एवं डॉ. सौरभ राज ने भी शिक्षकों के विभिन्न प्रश्नों पर अपनी बात रखी तथा संबंधित विषयों पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संवाद और सामूहिक प्रयास आवश्यक है।

शिक्षकों ने इस प्रकार के नियमित संवाद कार्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे शिक्षकों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि के सामने रखने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की ओर से यह अपेक्षा व्यक्त की गई कि संवाद में उठाए गए मुद्दों को संबंधित विभागों एवं सदन में प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

शिक्षक संवाद के माध्यम से एक ओर जहां शिक्षकों ने अपने अधिकारों और समस्याओं को मुखरता से रखा, वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधि ने इन मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इससे शिक्षकों और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद की प्रक्रिया को और मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.