Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 December : आज दिनांक 21 दिसंबर 2022 को पूर्वी प्रक्षेत्र युवा महोत्सव 2022 में प्रतिभाग करने हेतु बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की टीम रवाना हुई। विश्वविद्यालय टीम के समन्वयक डॉ इंदुधर झा ने बताया कि यह टीम दिनांक 23 से 27 दिसंबर तक के आईआईटी विश्वविद्यालय ,भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगी ।

प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन एवं शुभकामना प्रदान करते हुए रामदयालु सिंह महाविद्यालय की प्राचार्या सह सीसीडीसी प्रो. अमिता शर्मा,विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ.संजय कुमार , कुलसचिव डॉ.आर के ठाकुर, छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. अभय कुमार सिंह,एमडीडीएम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कनुप्रिया ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।

युवा महोत्सव-2022 के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.पयोली और डॉ. रमेश विश्वकर्मा ने बताया कि कुल 37 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं और टीम के साथ टीम मैनेजर के रूप में डॉ. इंदुधर झा, डॉ. संध्या पांडे, सहायक अजय कुमार को मिलाकर कुल 45 लोग भुवनेश्वर के लिए रवाना हुए हैं । प्रतिभागी विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग करके विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। मौके पर राम दयालु सिंह महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ.राजीव कुमार, डॉ.राकेश कुमार ,डॉ. रेणु बाला, डॉ. मीनू नारायण, डॉ अभय आनंद श्रीवास्तव के साथ साथ बच्चों के अभिभावक गण भी उपस्थित थे।

Advertisements

#Biharuniversity #News #Muzaffarpur #rdscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.