Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 August : Muzaffarpur Junior Boys Football आज दिनांक 04 08 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का फाइनल मैच मुफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी और किंग कोबरा ए टीम के बीच खेला गया । जिसमें मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी टीम को 4 के मुकाबले 5 गोल से किंग कोबरा ए टीम ने पराजित किया ।

Muzaffarpur Junior Boys Football


खेल का शुरुआत में सभी टीमों के खिलाड़ियों द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया गया. पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है।

Muzaffarpur Junior Boys Football
Muzaffarpur Junior Boys Football

आज का मैच मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी और किंग कोबरा ए फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अभिजीत कुमार महाप्रबंधक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, श्री इम्तियाज हुसैन सचिव बिहार फुटबॉल संघ, श्री प्रभाकर जैशवाल एवम श्री रविन्द्र सिंह,श्री उदय शंकर सिंह सचिव रेड क्रॉस,श्री संजय कुमार सिन्हा रिटायर्ड आई ए एस , श्री अजय नारायण सिन्हा महासचिव चित्र गुप्त एसोसिएशन, श्री राजीव सिन्हा , मुख्य संरक्षक डॉक्टर फिरीजुद्दीन फैज एवम श्री पंकज कुमार,श्री मयंक कुमार मुन्ना,श्री अभिषेक कुमार उर्फ अप्पू जी,डॉक्टर विज्येश पराशर ,श्री अश्वनी खत्री,अध्यक्ष एम एफ ए, कार्यकारी सचिव सुनील सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू , मुहम्मद नाजिर , के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।

Advertisements
Muzaffarpur Junior Boys Football
Muzaffarpur Junior Boys Football
Muzaffarpur Junior Boys Football
Muzaffarpur Junior Boys Football

खेल के शुरुआत से ही दोनो टीमों के द्वारा काफी तेज और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी टीम के द्वारा दवाब बनाया गया के जर्सी नंबर 14 अभिषेक ने खेल के 23 वे मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल कर टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए ।

Muzaffarpur Junior Boys Football
Muzaffarpur Junior Boys Football
Muzaffarpur Junior Boys Football

मध्यांतर तक मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी की टीम एक शून्य से आगे थी। मध्यांतर के बाद दोनो टीमों के खिलाड़ियों के द्वारा काफी तेज खेल का प्रदर्शन किया। सेकंड हाफ में किंग कोबरा ए टीम के जर्सी नंबर 64 अमृत ने खेल के 48 वे मिनट में मैदानी गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया।खेल के अंत में स्कोर एक एक गोल से बराबरी पर रहने के कारण निर्णायक द्वारा टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया । टाई ब्रेकर में किंग कोबरा के द्वारा पांच किक में 4 गोल किया गया जबकि मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के द्वारा पांच किक में 3 गोल किया गया अंत में किंग कोबरा ए टीम ने मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी को 4 के मुकाबले 5 गोल से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

Muzaffarpur Junior Boys Football

खेल के दौरान बेस्ट इलेवन और बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार किंग कोबरा के नीरज को,बेस्ट ट्वेंटी टू का पुरस्कार एम एफ ए के कुणाल को हाईएस्ट गोल का पुरस्कार कुणाल को,बेस्ट गोल ऑफ द टूर्नामेंट शयन कादरी जी डी मदर स्कूल ,बेस्ट डिसिप्लिन्ड टीम माउंट लिटेरा जी स्कूल,बेस्ट इमर्जिंग फुटबॉल टीम जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल को दिया गया।तीसरे स्थान का कप अमित इलेवन को, उप विजेता कप मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी को और विजेता कप किंग कोबरा ए टीम को मुख्य अतिथि के द्वारा दिया गया। टूर्नामेंट में भाग लिए दसों टीमों के सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट ,मेडल दिया गया।


डॉक्टर शाहरुख फिरोज के द्वारा फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में अपना योगदान दिया।खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में तरुण कुमार बिहार रेफरी, मणिराज ,दीपक कुमार ,राकेश पासवान एवम के द्वारा किया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.