Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 October : आज दिनांक 23.10.2022 को लोहार कल्याण समिति मुजफ्फरपुर के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राधेश्याम ठाकुर के अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया की 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर एवं वैशाली लोकसभा क्षेत्र से संगठन के लोग अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र पर नामांकन दाखिल करेंगे । इस बैठक में चिंटु कुमार और अरविंद कुमार को संगठन के माध्यम से समाज में फैले कुरीतियों और कमजोरी को दूर करने के उद्देश्य से समाज के बीच घर घर जाकर जागरुक करने के लिए समाज के कल्याण एवं अधिकार के दिशा में किए गए उत्कृष्ट योगदान देने हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया।


इस अवसर पर कार्यकताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि लोहार कल्याण समिति ही एक मात्र समाज का संगठन है जो समाज के उत्थान के लिए दिन रात काम करता है। समाज को उच्च शिक्षा,बेहतर रोजगार,की ओर अग्रसित करना हैं। नशामुक्त समाज बनाना और एसटी का दर्जा पूण: प्राप्त हो इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष राधेश्याम ठाकुर ने कहा देश की भाजपा सरकार लोहार के साथ अन्याय कर रही है। केन्द्र सरकार के दवाब में ही सुप्रीम कोर्ट ने लोहार को एसटी नहीं माना और फरवरी में लोहार के खिलाफ फैसला आया।जिस तरह युवा कार्यकर्ता चिंटू और अरविंद ने समाज के लिए योगदान दिया है प्रशंसनीय ही नहीं उपयोगी है अनुकरणीय है। लोहार के युवाओं को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए और अपना कुछ समय समाज के उत्थान में देना चाहिए। शिवप्रसाद शर्मा को नगर अध्यक्ष एवं उमेश शर्मा को नगर सचिव मनोनीत किया गया.

Advertisements


इस अवसर पर रणविजय कुमार शर्मा, शिवप्रसाद शर्मा, उमेश शर्मा,महेश शर्मा,रमेश शर्मा अरुण युगान्तर,अरुण आर्ट दयालु आदि उपस्थित थे.

#muzaffarpur #news #bihar

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.