Bihar News

बिहार में फर्जी अधिकारीयों का बोलबाला ,अब मिला फर्जी आयकर (आईटी) इंस्पेक्टर

Advertisements

Bhabhua 23 October : बिहार में फर्जी अधिकारीयों का बोलबाला, अब मिला फर्जी आयकर (आईटी) इंस्पेक्टर भभुआ में.
बिहार में नकली अधिकारियों का मिलना जारी है.पहले एक नकली जज पकड़ाया और अब भभुआ में मिला एक नकली आयकर अधिकारी. भभुआ के अनामा कॉलेज की जाँच करने पहुंचा एक नकली आईटी इंस्पेक्टर. अपने आप को इनकम टैक्स विभाग का सीनियर अधिकारी बता जाँच करने पहुंचा और बताया की रोहतास जिलाधिकारी ने जाँच के लिए भेजा है. जाँच सम्बन्धी पत्र दिखने को कहा गया. शक होने पर डीएसपी को सुचना दी गई और पकड़ कर थाना के सुपुर्द कर दिया गया.पुलिस व्यक्ति के विषय में छानबीन कर रही है. बताया गया है कुछ दिन पहले किसी को एडीएम बनकर हड़का भी रहा था.

Social Media Image from Bhabhua

#biharnews #news #bhabhua

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.