Science College Sitamarhi में छात्रों ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल खेलो इंडिया युवा संवाद
Sitamarhi 28 August : PM Modi ने खेलो इंडिया युवा संवाद में ‘जो खेले वो खिले’ का संदेश दिया। RSS Science College Sitamarhi में छात्रों ने प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद सुना।
Science College Sitamarhi
RSS Science College में गुरुवार को खेलो इंडिया युवा संवाद के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद को सुना। PM Modi ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश देते हुए कहा कि ‘जो खेले वो खिले’। उन्होंने कहा कि खेल में खिलना केवल मैदान में जीत हासिल करना नहीं है, बल्कि खेल के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाना भी है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को समझना और विकसित भारत के लिए उनके विचारों को सामने लाना था।


प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में खेलों को देश को एकजुट करने वाली शक्ति बताया। उन्होंने युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र गौरव का माध्यम भी है। PM Modi Khelo India Samvad के दौरान युवाओं से खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का संदेश दिया गया।
वर्चुअल संवाद के बाद छात्र सूरज कुमार ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को सामने ला सकते हैं और इससे व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ राष्ट्र का गौरव और सम्मान भी बढ़ाया जा सकता है। छात्र अनीश कुमार और छात्रा गुंजा कुमारी ने भी खेलों के महत्व और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
PM Modi का युवाओं से आह्वान: खेलों को बनाएं जनआंदोलन, नशे से दूर रहकर देश निर्माण में दें योगदान… https://t.co/iu3KyyDOfM #kheloindia #pmmodi pic.twitter.com/qcl4xS1e9q
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 27, 2026
कार्यक्रम में छात्र आदित्य, सन्नी, ओम नमः शिवाय, रघुवर, श्रीनाथ, धीरज, अभिज्ञान, राजा केशव, सादिक, सत्यपाल, कुणाल, अरुण और बजरंगी सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। छात्राओं में मुस्कान, रिया, सिद्धि, साजिया, संजना, प्रियंका, मनीषा, शिल्पा और सोनाली समेत दर्जनों छात्राओं ने प्रधानमंत्री का संवाद सुना। माय भारत की ओर से मधु और अनमोल तथा एथलेटिक्स खिलाड़ी आशुतोष भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन एनएसएस समन्वयक डॉ. मो. असगर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने खेलों के प्रति जागरूकता, युवा भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका को समझने का संदेश दिया। कॉलेज परिसर में आयोजित यह आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.