Muzaffarpur 25 November : Muzaffarpur की स्माही, रिद्धि और नीतू का SGFI अंडर-14 नेशनल स्कूल वॉलीबॉल गेम्स के लिए बिहार टीम में चयन हुआ।
SGFI अंडर-14 नेशनल स्कूल वॉलीबॉल गेम्स के लिए Muzaffarpur की तीन बेटियों का बिहार टीम में चयन
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (शिरडी) में आयोजित होने वाली एसजीएफआई (SGFI) अंडर-14 नेशनल स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए Muzaffarpur की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में स्माही, रिद्धि और नीतू शामिल हैं। तीनों खिलाड़ी शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, डुमरी की छात्राएं हैं। इनके चयन से जिले के खेल जगत और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों ने 23 से 25 अक्टूबर तक जमुई में आयोजित प्रमंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके बेहतरीन खेल की बदौलत तिरहुत प्रमंडल की टीम ने अंडर-14 आयु वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया था।

प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्रतिभा को देखते हुए स्माही, रिद्धि एवं नीतू का चयन बिहार टीम के लिए किया गया है। अब ये तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एसजीएफआई नेशनल स्कूल गेम्स में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह उपलब्धि मुजफ्फरपुर में बालिका वॉलीबॉल खेल की बढ़ती संभावनाओं को भी दर्शाती है।
संविधान दिवस के अवसर पर रामेश्वर कॉलेज, Muzaffarpur में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’ #Muzaffarpur https://t.co/gAXPilcnN9 https://t.co/SnVqt5PAtH
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 25, 2026
खिलाड़ियों की इस सफलता पर शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल की निर्देशिका सह प्राचार्य ऋचा शर्मा, मुजफ्फरपुर वॉलीबॉल संघ के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी करुणेश कुमार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक कृष्णा ठाकुर, अंकुश कुमार, समरेश कुमार और संजय कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
Muzaffarpur की इन तीनों खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से बिहार का नाम रोशन करेंगी।
Large Premium Vegan Leather Desk Mat
Reversible Desk spread Turf Desk/Laptop Mat for Work from Home/Office/Gaming- Extended mouse pad and keyboard desk pad-Tan

10W Mini Bluetooth Speaker with Wireless Karaoke Mic
8Hrs Playtime, Vivid RGB Lights, Voice Effects, Multi-Play Modes BT5.1/TF Card & Type-C Charging Port (Black)

Affiliate Disclosure: Some links on this website may be affiliate links. We may earn a commission from eligible purchases made through these links, at no additional cost to you.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.