Muzaffarpur NewsSports

PM Modi का युवाओं से आह्वान: खेलों को बनाएं जनआंदोलन, नशे से दूर रहकर देश निर्माण में दें योगदान

Advertisements

Muzaffarpur 27 August : PM Modi ने खेलो इंडिया संवाद में युवाओं से खेलों को जनआंदोलन बनाने, नशे से दूर रहने और 2036 ओलंपिक के लिए नई प्रतिभाएं तैयार करने का आह्वान किया।

PM Modi का युवाओं से आह्वान

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर गुरुवार को आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद–खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम में PM Modi ने देशभर के युवाओं और युवा खिलाड़ियों को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित संवाद में प्रधानमंत्री ने युवाओं से खेलों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत मुजफ्फरपुर एवं रामेश्वर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

PM Modi का युवाओं से आह्वान
PM Modi का युवाओं से आह्वान

PM Modi ने कहा कि भारत को ओलंपिक में अपनी भागीदारी का दायरा बढ़ाना होगा। देश को केवल उन खेलों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, जिनमें अब तक पदक मिलने की अधिक संभावना रही है, बल्कि ओलंपिक में शामिल सभी खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने 2036 ओलंपिक की तैयारियों को लेकर कहा कि लक्ष्य केवल आधुनिक खेल बुनियादी ढांचा तैयार करना नहीं, बल्कि विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ियों की नई पीढ़ी तैयार करना होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने खेल प्रतिभाओं की पहचान कम उम्र में करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उनकी क्षमता के अनुरूप खेल का चयन और प्रशिक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने सर्फिंग और स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग जैसे खेलों का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की लंबी समुद्री तटरेखा, पर्वतीय क्षेत्र और भौगोलिक विविधता इन खेलों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराती है। जिलों की स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार खेल प्रणाली विकसित करने की जरूरत भी उन्होंने बताई।

PM Modi का युवाओं से आह्वान
PM Modi का युवाओं से आह्वान
PM Modi का युवाओं से आह्वान
PM Modi का युवाओं से आह्वान

मुजफ्फरपुर में आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक रंजन कुमार मुख्य अतिथि रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. श्यामल किशोर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन शैलेश चौधरी, विश्वविद्यालय निरीक्षक कला एवं वाणिज्य प्रो. राजीव कुमार, उप निदेशक सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार और माई भारत पटना के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मौजूद रहे। शहर की राष्ट्रीय स्तर की वुशु खिलाड़ी एवं यूथ आइकन सपना कुमारी और गेशु कुमारी ने भी युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया।

विधायक रंजन कुमार ने युवाओं से नशे के कुचक्र से दूर रहने और अपनी ऊर्जा देश के विकास में लगाने की अपील की। दोनों गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों ने युवाओं को ‘नशे को ना, खेल को हां’ का संदेश दिया। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी शारदा नंदन साहनी, कार्यक्रम समन्वयक राहुल कुमार कौटिल्य तथा स्वयंसेवकों सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।

वहीं, ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में भी खेलो इंडिया युवा संवाद का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने युवाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रो. सुनील कुमार, राज्य स्तरीय हैमर थ्रो खिलाड़ी आदित्य राज और नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट वुशु खिलाड़ी प्रीत राज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मॉडरेटर संतोष कुमार और स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया। PM Modi Khelo India Samvad के माध्यम से युवाओं ने खेल, फिटनेस, युवा नेतृत्व और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.