Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 November : International conference of Scientific Mathematicians पांच महादेशों के वैज्ञानिक गणितज्ञों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित हुए “डॉ. उमेश”. विश्व स्तर के अंतरराष्ट्रीय संस्था इमबिक द्वारा कोलकाता के साल्ट लेक सिटी स्थित इंडी स्मार्ट होटल में आयोजित 17 वें अंतरराष्ट्रीय एमएसएएसटी सम्मेलन 2023 में सम्मिलित होने हेतु बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय मुज के ख्याति प्राप्त गणितज्ञ डीएससी अवार्डी व एशियाई शोध गौरव अवार्डी डॉ उमेश कुमार श्रीवास्तव के तीन-तीन गणितीय शोध पत्रों का चयन करते हुए व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया है।

International conference of Scientific Mathematicians


ज्ञात हो कि पांच महादेशों अंतर्गत 13 देशों द्वारा 123 शोध पत्रों को भेजा गया था जिसमें डॉ श्रीवास्तव के तीनों गणितीय शोध पत्रों का चयन व्याख्यान हेतु किया गया है। यह सम्मेलन देश के महान गणितज्ञ व अंकों के जादूगर श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के अवसर पर प्रतिवर्ष 21 से 23 दिसंबर तक आयोजित होता है।

International conference of Scientific Mathematicians पांच महादेशों के वैज्ञानिक गणितज्ञों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित हुए "डॉ उमेश"
International conference of Scientific Mathematicians पांच महादेशों के वैज्ञानिक गणितज्ञों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित हुए “डॉ उमेश”


उक्त सम्मेलन में डॉ. श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक दर्जन गणितज्ञ शोधार्थी भाग लेने जाएंगे जिसमें त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू के विनोद प्रसाद, सूर्यकुमार यादव, बोडोलैंड विश्वविद्यालय असम के सत्य रंजन प्रधानी, प्रयागराज के प्रमोद कुमार पांडे, प्रतिज्ञा त्रिपाठी, दरभंगा के प्रशांत श्रीवास्तव, मोतिहारी के अभिषेक कुमार, गोहाटी के महुआ देव आदि प्रमुख हैं।

Advertisements


इस आमंत्रण की सफलता हेतु बीएचयू, आईआईटी के गणित के एचओडी, प्रो एलपी सिंह, प्रो. अरविंद कुमार सिंह, अंतर्राष्ट्रीय जर्नल के डॉ. राकेश भुजादे, बिहार सरकार के शिक्षा सलाहकार व गणितज्ञ डॉ. एनके अग्रवाल, एलएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय, डॉ. ललित किशोर, बिहार विश्वविद्यालय के गणित विभागाध्यक्ष डॉ. सीएस प्रसाद आदि ने शुभकामना संदेश भेजा है।

#mathematicians #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.