Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 18 November : दिनांक 20 से 22 नवंबर 2026 तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली 9th National Savate Championship में भाग लेने के लिए बिहार सें 30 सदस्यीय टीम मुख्य कोच सह तकनीकी पदाधिकारी शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव व टीम मैनेजर सेंडाई आशिफ अनवर के साथ पुणे के लिए रवाना।

9th National Savate Championship के लिए बिहार फ्रेंचबॉक्सिंग टीम पुणे रवाना

दिनांक 20 से 22 नवंबर 2026 तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली 9th National Savate Championship में भाग लेने के लिए बिहार सें 30 सदस्यीये टीम मुख्य कोच सह तकनीकी पदाधिकारी शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव व टीम मैनेजर सेंडाई आशिफ अनवर के साथ पुणे के लिए रवाना। सभी खिलाड़ियों को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रास वर्ल्ड की ओर से ऐसोसिएट डॉयरेक्टर नंद कुमार व मैनेजिंग डायरेक्टर सेंडाई शिल्पी सोनम के द्वारा बिहार का ट्रैकसूट दिया गया।

बिहार टीम में मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर व सीतामढ़ी समेत कुल 7 जिलों के 30 खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें 7 महिला एवं 23 पुरुष खिलाड़ी हैं। सभी खिलाड़ी असौत इवेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Advertisements
National Savate Championship
National Savate Championship

रवानगी से पूर्व बिहार टीम के मुख्य कोच सह तकनीकी पदाधिकारी शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार बिहार के खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है और हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार भी बिहार के खिलाड़ी नेशनल में मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

राज्य सवात् संघ, बिहार के मुख्य संरक्षक सह पूर्व खेल मंत्री श्री शिवचंद्र राम व अध्यक्ष श्री संजीव कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच की जरूरत है और राज्य सवात् संघ, बिहार उन्हें वह मंच दे रहा है।

टीम में शामिल खिलाड़ी:

महिला खिलाड़ी: अनुष्का अभिषेक, शालिनी कुमारी, तवीसा केजरीवाल, इशिका मेहता, दृष्टि कुमारी, आईजा सौद व उपासना आनंद

पुरुष खिलाड़ी: अली हसन, समर राज, सचिन कुमार, निखिल राज, कश्यप कौशिक, तन्मय श्रीवास्तव, मंजय कुमार, आकाश कुमार, आदिल हाशमी, साहिल कुमार, लक्ष्य सिंह, आर्यन, आदित्य कुमार पासवान, उमंग कुमार, अंकित सिन्हा, प्रिंस राज, श्रेयश जायसवाल, सुबोध कुमार, रोहित कुमार प्रजापति, हिमांशु राज, निल राज़ कुमार, श्याम कुमार, शुभम सिंह

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.