www.goltoo.in

मुजफ्फरपुर के दिघरा में एक और सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

May 22, 2022 | by Goltoo

image

Muzaffarpur 22 May : मुजफ्फरपुर के दिघरा में एक और सड़क दुर्घटना में युवक की मौत. मुजफ्फरपुर में तेज रफ़्तार ने ली एक और जान. मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के दिघरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने एक नौजवान को कुचल दिया. युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. लोगों ने सूचना सदर थाने को दी. सदर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

गैरतलब है की कुछ दिन पहले इसी जगह पर एक अधिवक्ता की भी मौत दुर्घटना में हो गई थी


युवक की शादी 1 महीने पहले ही हुई थी और उनकी पहचान दिघरा निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है. सदर थाना के सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है, वाहन का पता लगाया जा रहा है.

मुजफ्फरपुर में दिघरा, दरभंगा फोरलेन, अहियापुर चांदनी चौक यह सब दुर्घटना के संवेदनशील स्पॉट है. आए दिन इन जगहों पर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इन सभी जगहों पर आबादी भी बढ़ रही है. गाड़ियों की संख्या भी बढ़ रही है. यह भी एक कारण है.

#Muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all