Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 November : Minapur में MY Bharat की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू। कबड्डी में महादेईया की रानी लक्ष्मीबाई युवा मंडल टीम बनी विजेता, रघई रही उपविजेता।

Minapur में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, कबड्डी में महादेईया की टीम बनी विजेता

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat), मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में मंगलवार को मीनापुर प्रखंड स्थित राम कृष्ण उच्च विद्यालय के खेल मैदान (स्टेडियम) में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर आयोजित यह प्रतियोगिता 17 एवं 18 नवंबर को हो रही है। इसमें कांटी, मीनापुर और बोचहां प्रखंड के युवा खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Minapur में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, कबड्डी में महादेईया की टीम बनी विजेता
Minapur में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, कबड्डी में महादेईया की टीम बनी विजेता

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पूर्व समिति सदस्य विनोद कुमार एवं राजकिशोर कुमार ने किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना, उनमें खेल भावना विकसित करना तथा नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करना है।

Advertisements
Minapur में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, कबड्डी में महादेईया की टीम बनी विजेता
Minapur में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, कबड्डी में महादेईया की टीम बनी विजेता
Minapur

कार्यक्रम के सफल संचालन में मीनापुर प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) संतोष कुमार की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन में विशाल कुमार झा, विकास कुमार, रविकांत कुमार, रिशु राज, अंश राज, अमरजीत कुमार, अंकित कुमार, पंकज कुमार, प्रभात राज मौर्य, श्रीराम कुमार और विवेक कुमार सहित अन्य पीटीआई शिक्षकगण ने सहयोग किया। खिलाड़ियों की सुविधा और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए मौके पर मीनापुर मेडिकल टीम भी मौजूद रही।

प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी मुकाबले में रानी लक्ष्मीबाई युवा मंडल, महादेईया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, रघई की टीम उपविजेता रही। मुकाबले में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल कौशल का परिचय दिया।

दो दिवसीय इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का समापन 18 नवंबर को होगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.