Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 July : RDs College रामदयालु सिंह महाविद्यालय एवं तिरहुत वन प्रमंडल मुजफ्फरपुर के सौजन्य से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, बिहार सरकार की योजना के तहत कॉलेज परिसर स्थित पोखर के उत्तरी भाग में एक दर्जन महोगनी एवं छायादार वृक्ष लगाए गए।

RDs College में वृक्षारोपण

RDs College में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण
RDs College में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि इस वर्ष वन महोत्सव का थीम है “एक पेड़ मां के नाम”। इसी थीम के साथ कॉलेज परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत वृक्ष लगाए गए। उन्होंने बताया कि पारिस्थितिकी सद्भाव और पारिस्थितिकी अखंडता सुनिश्चित करने के लिए ही प्रत्येक वर्ष वन महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाता है। यह कार्यक्रम मानव और प्रकृति के बीच संबंध के महत्व को स्थापित करता है।


बुस्टा महासचिव डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रकृति से जुड़ने के लिए वृक्षों और जंगलों के महत्व को समझना होगा। वृक्षारोपण मानव को प्राकृतिक परिवेश तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता की प्रेरणा देता है।

Advertisements

मौके पर डॉ अजमत अली, प्रधान सहायक श्री निर्मल कुमार शर्मा, राहुल कुमार, श्री मनीष कुमार सहित वन विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.