www.goltoo.in

LS College में 125वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया

July 3, 2024 | by Goltoo

news-11

Muzaffarpur 3 July : प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान LS College में 125वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा उपस्थिति रहे. समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा कॉलेज के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से हुआ.

LS College
Panoramic View

LS College में 125वां स्थापना दिवस

इस कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व और वर्तमान शिक्षक, कर्मचारियों, छात्रों और पूर्व छात्रों ने भाग लिया, जो सभी कॉलेज के इतिहास में इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर को मनाने के लिए एक साथ आए. उपमुख्य मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में युवा पीढ़ी को आगे आने और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने अधिकतम प्रयास करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस कॉलेज का वैभवशाली इतिहास रहा है तथा यहां तक कि भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, महान कवि रामधारी सिंह दिनकर और स्वतंत्रता सेनानी जेबी कृपलानी भी बतौर शिक्षक रहकर अपना योगदान दे चुके हैं.

LS College में 125वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया
LS College में 125वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया

उन्होंने कहा एलएस कॉलेज परिसर में आकर उन्हें काफी गौरव का अनुभव हुआ है. उन्होंने कहा कि छात्रों और शिक्षको के समेकित प्रयास से यह कॉलेज अपनी विरासत के अनुरूप अग्रणी संस्थान की भूमिका निभाता रहेगा.

LS College

अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि उन्होंने बताया कि एलएस कॉलेज अपने पुराने गरिमा को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है. हाल के दिनों में एलएस कॉलेज के विकास के लिए जो काम हुआ है उसका रोड मैप प्रस्तुत करते हुए प्रो राय ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह इस बार पूरे वर्ष चलेगा और इसमें अकादमिक उत्सव वर्ष भर आयोजित किए जाएंगे. इसमें रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न एमओयू गतिविधियों के अंतर्गत सेमिनार, वर्कशॉप, संगोष्ठी, परिचर्चा आदि आयोजित किया जाएगा.

LS College में 125वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया
LS College में 125वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया

बिहार सरकार के सहयोग से कॉलेज में एक इनक्यूबेशन सेंटर भी प्रस्तावित है जिसे पूरी तरह कार्यशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे छात्रों में स्टार्टअप के प्रति रुचि बढ़े और उन्हें जरूरी मार्गदर्शन मिल सके.

LS College
LS College

विशिष्ट अतिथि एमएलसी श्री देवेश कुमार ने अपने संबोधन में कॉलेज को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक भवन को बचाने के लिए प्राचार्य प्रो राय ने विगत वर्षो में अनवरत प्रयास किए है. उन्होंने कहा प्राचार्य के अनुरोध पर उनके द्वारा कॉलेज में प्रस्तावित ईलिब्रेरी भवन बनकर तैयार है तथा सेंट्रल लाइब्रेरी में भी कई काम चल रहे हैं.

LS College

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्राचार्य के अथक प्रयासों से कॉलेज का इन्फ्रास्ट्रक्चर को उच्च श्रेणी का हो गया है, अब अकादमिक श्रेष्ठता की दिशा में और प्रयास करने की जरूरत है. समारोह में पूर्व कुलपति प्रो आरपी श्रीवास्तव, प्रो प्रमोद कुमार सिंह, कुलसचिव प्रो अपराजिता कृष्णा, प्रो कृष्णकांत सिंह, प्रो बीके आजाद ने भी अपने विचार रखे.

कार्यक्रम का संचालन प्रो गोपाल जी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो एसआर चतुर्वेदी ने किया. इससे पहले उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय के साथ परिसर में मौजूद महापुरुषों को प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया तथा पेड़ लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की.

समारोह में अपनी प्रतिभा और मेहनत से अलग अलग क्षेत्रों में कॉलेज का नाम रौशन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया.

मौके पर प्रो अजीत कुमार, प्रो टीके डे, प्रो राजीव कुमार, प्रो जयकांत सिंह, प्रो पुष्पा कुमारी, पूर्व आईएएस डॉ संजय सिन्हा, डॉ शरतेंदु शेखर, डॉ राजीव कुमार, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ शशिभूषण पांडे, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ कुमार बलवंत सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all