Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 October : BRABU में लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के पूर्व प्राचार्य एवं मनोविज्ञान विषय के सुप्रसिद्ध विद्वान व सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो.अज़ीमुर रहमान के कल इंतकाल पर शोक व्याप्त हो गया।

BRABU में प्रो.अज़ीमुर रहमान के इंतकाल पर शोक

लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के पूर्व प्राचार्य एवं मनोविज्ञान के सुप्रसिद्ध विद्वान सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. अज़ीमुर रहमान के निधन से BRABU में शोक की लहर है। उनके निधन पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, प्राचार्यों और शिक्षक प्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षकों ने कहा कि प्रो. रहमान ने उच्च शिक्षा और मनोविज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा कई पीढ़ियों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही।

प्रो. अज़ीमुर रहमान लंगट सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य रहे थे। मनोविज्ञान विषय में उनकी गहरी विद्वत्ता और शिक्षण के प्रति समर्पण के कारण उन्हें शैक्षणिक जगत में सम्मान प्राप्त था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों और महाविद्यालयों में शोक का माहौल बन गया। शिक्षकों ने उनके सरल व्यक्तित्व, ज्ञान और मार्गदर्शन को याद करते हुए कहा कि उनकी शैक्षणिक विरासत लंबे समय तक स्मरणीय रहेगी।

Advertisements
BRABU में प्रो.अज़ीमुर रहमान के इंतकाल पर शोक
BRABU में प्रो.अज़ीमुर रहमान के इंतकाल पर शोक

उनकी सुपुत्री प्रो. शकीला अजीम बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के महंथ दर्शन दास महिला महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की वरीय प्राध्यापिका एवं विभागाध्यक्ष हैं। वे विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ‘बुस्टा’ की कोषाध्यक्ष भी हैं। प्रो. रहमान के निधन पर विश्वविद्यालय और विभिन्न महाविद्यालयों से जुड़े शिक्षक प्रतिनिधियों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में फुस्टाब के महासचिव एवं बूटा के संरक्षक तथा तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद प्रो. संजय कुमार सिंह, बूटा महासचिव डॉ. सुनील कुमार सिंह, बुस्टा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जयकांत सिंह, महासचिव प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता, विश्वविद्यालय विभाग शिक्षक संघ बुस्टा इकाई के सचिव प्रो. ललन कुमार झा, विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश गुप्ता, लंगट सिंह महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया, महंथ दर्शन दास महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलका जायसवाल, डॉ. राममनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार सहित कई शिक्षक और शिक्षक प्रतिनिधि शामिल रहे।

अपने गुरु को याद करते हुए प्रो. संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रो. अज़ीमुर रहमान उनके आदरणीय गुरु थे। उनसे उन्हें सीखने के साथ-साथ स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि प्रो. रहमान का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनके अनुसार, गुरु के सरल व्यक्तित्व, स्नेह और ज्ञान की विरासत उनकी स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेगी।

शिक्षक समुदाय ने कहा कि प्रो. अज़ीमुर रहमान शिक्षकों की कई पीढ़ियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विद्वान शिक्षक थे। मनोविज्ञान और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.