Patna 27 August : आज दिनांक 27.08.2026 को अपराह्न 4:30 बजे Governor’s Secretariat में महामहिम राज्यपाल के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार के बुलावे पर बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
Governor’s Secretariat में वेतन विसंगति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के प्रदेश महासचिव श्री राघवेन्द्र कुमार ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकर यादव, प्रक्षेत्रीय महामंत्री श्री राजीव रंजन, संगठन मंत्री डॉ. रविन्द्र मिश्रा, बी.आर. अम्बेडकर बिहार Governor’s Secretariat में विश्वविद्यालय कर्मचारियों की वेतनमुजफ्फरपुर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राम कुमार, जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के अध्यक्ष श्री राय रणविजय देव, पटना विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार, महासंघ के कोषाध्यक्ष श्री नकवी एवं प्रक्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार सहित 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ।

बैठक में राज्यपाल के अपर सचिव एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारियों की वर्षों से लंबित वेतन विसंगतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि – राज्यपाल सचिवालय के अधिकारियों सहित शिक्षा विभाग एवं वेतन सत्यापन कोषांग के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति गठित कर सभी संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा कर वेतन विसंगतियों को दूर किया जाएगा। जब तक विसंगति दूर नहीं होती है, तब तक पूर्व की भांति वेतन भुगतान जारी रहेगा।
Bihar Guest Professors के नियमितीकरण का रास्ता साफ हुआ। राजभवन समझौते में 15 दिनों में कमेटी रिपोर्ट और सेवा सुरक्षा का प्रस्ताव है। https://t.co/2arAG9JKiL #Biharnews pic.twitter.com/C1dvVb7K0L
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 26, 2026
महासंघ के पदाधिकारी राजीव कुमार, अभिषेक कुमार, मृगांक रंजन एवं आनंद कुमार ने राज्यपाल महोदय के अपर सचिव की सकारात्मक पहल के लिए राज्यपाल सचिवालय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.