www.goltoo.in

LS College में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैम्पस में बृक्षारोपण कार्यक्रम

June 5, 2024 | by Goltoo

news

Muzaffarpur 5 June : LS College में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैम्पस में बृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. बृक्षारोपण के बाद प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण में प्रदूषण के स्तर को कम करके इसे शुद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

LS College में विश्व पर्यावरण दिवस

पर्यावरण में प्रदूषण के बढ़ते लेवल की वजह से कभी बारिश तो कभी सूखे की स्थिति रहती है. ऐसे में जरूरी है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कराया जाए. उन्होंने कहा हम सब का कर्तव्य है कि हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे. प्रो राय ने कहा कि ना सिर्फ नया पेड़ लगाने की बल्कि पहले से लगे पेड़ को बचाने के लिए भी सबको जागरूक करना जरूरी है. आज पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से पूरी दुनिया जूझ रही है. इन गंभीर समस्‍याओं से उबरने का एक मात्र उपाय दुनियाभर के पर्यावरण को हरा भरा बनाना है. 

LS College में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैम्पस में बृक्षारोपण कार्यक्रम
LS College में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैम्पस में बृक्षारोपण कार्यक्रम

प्रो राय ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने वाली आदतें अपनाकर, प्रदूषण कम करके और बिजली व पानी की खपत को कम करके सभी लोग अपने-अपने स्तर पर पर्यावरण सरंक्षण में योगदान दे सकते हैं. मानव और पर्यावरण के बीच गहरे संबंध को समझाना जरूरी है, तभी लोग इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेंगे. पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं.

LS College में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैम्पस में बृक्षारोपण कार्यक्रम
LS College में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैम्पस में बृक्षारोपण कार्यक्रम

इस साल की थीम है -‘भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता’ इसका फोकस ‘हमारी भूमि’ नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित कर किया गया है. प्रो राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जितने प्रयास किये जा रहे हैं सब पर्यावरण को बचाने के लिए नही हम खुद को बचाने के लिए और आने वाली पीढ़ी के लिए कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन विभिन्न अवसरों पर वृक्षारोपण, पुराने पेड़ों को देखभाल, कैम्पस की साफ सफाई सुनिश्चित कर तथा कैम्पस में सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने के साथ ही सोलर के प्रयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. मौके पर डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ नवीन कुमार, एनएन पांडे, गुरु प्रसाद कश्यप, ऋषि कुमार, सकलदेव मिस्त्री, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all