www.goltoo.in

Muzaffarpur News: Factory Blast in Maniyari प्लास्टिक के डिब्बे बनाने वाली फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका

February 26, 2022 | by Goltoo

BeFunky-collage – 2022-02-26T204457.391

Muzaffarpur 26 February : मुजफ्फरपुर में फिर एक बार फैक्ट्री में धमाका हुआ. मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना के माधोपुर गिद्दा गांव में प्लास्टिक के डिब्बे या बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया. अभी-अभी पिछले 26 दिसंबर को हुए ब्लास्ट की घटना के मुआवजों का अभी बंटवारा हुआ भी नहीं था कि एक और फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया. पिछले फैक्ट्री धमाका भी २६ तारीख को ही हुआ था.ये महज एक संयोग है.

सभी फैक्ट्रियां अनऑथराइज्ड तरीके से चलाई जा रही हैं और रिहायशी इलाके में चलाई जाती हैं.एल एन एन एल एस पॉलीमर फैक्ट्री की प्रेशर टंकी में ब्लास्ट हो गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ब्लास्ट में फैक्ट्री की दीवार उड़ गई. धमाका इतना जोरदार था कि 3 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई पड़ी. मशीन के ब्लास्ट होने के बाद उसके पार्ट्स सामने शारदा देवी के घर की छत की बाउंड्री तोड़ते हुए जा गिरे. संयोगवश शारदा देवी छत पर थी धमाके की आवाज के बाद उन्होंने अपना सर नीचे कर लिया था जिससे मशीन के पार्ट्स सिर के ऊपर से निकलते हुए जा गिरे. आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं फैक्ट्री की दिवारी गिर गई है. इस घटना के बाद भगदड़ मच गई.अफरा-तफरी मच गई. और गांव लोग जुट गए.

फैक्ट्री में हादसे की अंदेशा को देखकर मजदूर और वहां काम करने वाले साथ-साथ फैक्ट्री के मालिक जिनका नाम घनश्याम शर्मा बताया जाता है भाग निकले थे. फैक्ट्री के पड़ोस में शारदा देवी और टुनटुन राय का घर है.इन दोनों के घर और दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं .

फैक्ट्री की प्रेशर टंकी में धमाका होने का अंदेशा मजदूरों को लग गया था इसलिए हुए पहले वहां से निकल गए थे इसके कुछ क्षण बाद ही धमाका होता है जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अचानक हुए धमाके के बाद चारों तरफ धुआं फैल गया था. प्रत्यक्षदर्शियों और पास के लोगों के अनुसार फैक्ट्री 6 महीने से चल रही थी कुछ ने कहा 6 महीने से साल भर के बीच फैक्ट्री चलने की बात कही जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर मनियारी थाना मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेकर,वहां से लौट गई. फैक्ट्री के मालिक का तो पता नहीं चल पा रहा पर इसे घनश्याम शर्मा नाम के व्यक्ति के द्वारा चलाए जाने की खबर है. वैसे फैक्ट्री के पास एक बोर्ड पर लिखा है नंदलाल सिंह जो प्रोपराइटर बताए जाते हैं उस बोर्ड पर लिखा है कुछ मोबाइल नंबर भी है . प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पॉलीमर फैक्ट्री मुजफ्फरपुर औद्योगिक क्षेत्र बेला फेज वन में चलाया जा रहा था. बरसात में पानी फैक्ट्री में पानी भर जाने की वजह से फैक्ट्री को बंद करनी पड़ी. इसके बाद यह माधवपुर गिद्धा गांव में शिफ्ट हो गई थी.

एसपी जयंत कांत ने बताया कि बियाडा के अधिकारी और फैक्ट्री इंस्पेक्टर से जानकारी ली जा रही है कि ब्लास्ट वाली फैक्ट्री का माधोपुर में संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ था या नहीं. मुजफ्फरपुर के एसडीओ पश्चिमी ने बताया कि मनिहारी थाना के माधोपुर गिद्दा में प्लास्टिक बोतल जार बनाने वाली फैक्ट्री की टंकी में ब्लास्ट हुआ है कोई हताहत नहीं हुआ है कोई जान माल का नुकसान नहीं है.

#factoryblast #muzaffarpurnews #biharnews

RELATED POSTS

View all

view all