Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 25 July : शुक्रवार को LNT College में नए प्राचार्य के रूप में डॉ. ममता रानी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। संस्थान के वर्तमान प्रभारी प्राचार्य प्रो. विजेंद्र झा ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं मिथिला की परंपरागत पाग व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया और प्रभार सौंपते हुए कहा, “अब आप जिस दिशा में चाहें, कॉलेज को नेतृत्व प्रदान करें।”

LNT College में डॉ. ममता रानी

LNT College में डॉ. ममता रानी ने किया पदभार ग्रहण, कहा- प्रगति से होगा मूल्यांकन

इस मौके पर डॉ. ममता रानी ने कॉलेज के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि एलएनटी कॉलेज को शैक्षणिक और प्रशासनिक दोनों ही क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा, “फिलहाल मैंने योगदान दिया है, मेरा मूल्यांकन मेरी विदाई की तिथि पर कीजिए।”

LNT College में डॉ. ममता रानी ने किया पदभार ग्रहण

अपने पिछले कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि जब उन्होंने आरबीबीएम कॉलेज का प्रभार संभाला था, तब वहां मात्र दस हजार रुपये की पूंजी थी। आज वहाँ से वह ढाई करोड़ की पूंजी छोड़कर आई हैं। उन्होंने एलएनटी कॉलेज जैसे शहर के मध्य स्थित संस्थान में उन्हें पदस्थापित करने के लिए बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति का आभार जताया।

Advertisements

कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षकगण एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण उपस्थित रहे और प्राचार्य डॉ. ममता रानी का अभिनंदन किया। मौके पर एक सकारात्मक और उत्साहजनक माहौल देखने को मिला।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.